लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: लेडी माफिया डॉन संतोख बेन के बेटे को सपा ने पोरबंदर से दिया टिकट, बोले- 'जीत के लिए नाम ही काफी है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 23, 2022 16:52 IST

पोरबंदर की ले़डी डॉन कहे जाने वाली संतोख बेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा को समाजवादी पार्टी ने महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर से चुनावी मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा ने गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर से लेडी डॉन संतोख बेन जडेजा के बेटे कांधल डजेडा को दिया टिकटकांधल जडेजा मां का हवाला देते हुए दावा कर रहे हैं कि चुनाव में जीत के लिए उनका नाम ही काफी हैलेडी डॉन संतोख बेन जडेजा साल 1989 में विधायक रही हैं, साल 2011 में उनकी मौत हो चुकी है

पोरबंदर: गुजरात विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने जमाने की माफिया डॉन रहीं संतोख बेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा को महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर से चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा को हराने का दावा कर रहे कांधल जडेजा अपने मां की सियासी विरासत का दंभ भरते हुए दावा कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में जीत के लिए उनका नाम ही काफी है।

सपा प्रत्याशी कांधल जडेजा की मां संतोख बेन किसी जमाने में पोरबंदर की गॉड मदर कही जाती थी। 80 के दशक के आखिर आते-आते अपराध की दुनिया से दूरी बनाने वाली संतोख बेन साल 1989 के विधानसभा चुनाव में पोरबंदर के कुटियाना सीट जीत दर्ज करके विधायक बनी थी। साल 2011 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी लेकिन पोरबंदर में आज भी संतोख बेन को याद किया जाता है।

यही कारण है कि मां संतोख बेन की प्रभाव का दम भरते हुए कांधल जडेजा बेहद भरोसे के साथ अपने चुनाव जीत का दावा कर रहे हैं। गुजरात की पहली लेडी डॉन के नाम से मशहूर संतोख बेन के बेटे कांधल जडेजा पर भी 500 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। जिनमें से अकेले 14 मामले हत्या के थे। सपा प्रत्याशी कांधल मां संतोख बेन की राजनीतिक का हवाला देते हुए जीत के लिए काफी आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं।

कांधल ने अपना पहला चुनाव 2012 में पोरबंदर कुटियाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। दूसरी बार भी 2017 में जडेजा ने एनसीपी के टिकट पर कुटियाना से ही जीत हासिल की। लेकिन इस बार एनसीपी ने इन्हें टिकट नहीं दिया, इस कारण कांधल ने एनसीपी को नमस्ते कहते हुए सपा का दामन थाम लिया है।

चुनाव प्रचार के दौरान कांधल दावा करते हुए उनके लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है कि वह किसी पार्टी के टिकट से खड़े हैं, बस वो खड़े हैं, इसलिए कुटियाना के लोग उनके नाम को देखकर वोट देंगे और फिर से विधानसभा में भेजेंगे।

कांधल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "मेरे माता, पिता और चाचा कुटियाना सीट से विधायक रहे हैं, उन्होंने गरीबों के लिए बहुत काम किया है। लोग मेरे परिवार को जानते हैं और मेरे काम को भी जानते हैं। इसलिए वो मुझे वोट देते हैं। मैं यहां पैदा हुआ हूं और ये मेरी मां संतोख बेन जडेजा का गांव है।"

मालूम हो साल 1999 में लेडी माफिया डॉन संतोष बेन जडेजा के जीवन पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'गॉड मदर' बनी थी। जिसमें शबाना आजमी ने शानदार अभिनय किया है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022पोरबंदरसमाजवादी पार्टीBJPमहात्मा गाँधीMahatma Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप