लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: काफिले में फंसे एंबुलेंस को फिर से पीएम मोदी ने दी जगह, प्रधानमंत्री की गाड़ी घूमा कर सुरक्षाकर्मियों ने ऐसी की मदद

By आजाद खान | Updated: December 1, 2022 21:03 IST

आपको बता दें कि अहमदाबाद रोड शो के कई ऐसे वीडियो सामने आए है जिसमें कहीं पीएम मोदी के लिए फूल बरसाए गए है तो कहीं उनके लिए पटाखे छोड़े गए है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद रोड शो में पीएम मोदी ने फिर से एक एंबुलेंस को जाने की जगह दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें यग देखा गया है कि कैसे पीएम के काफिले को घूमवाकर पास दिया गया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी आज यहां 30 किलोमीटर से भी अधिक रोड शो करने जा रहे है।

गुजरात चुनाव 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अहमदाबाद शहर में 30 किलोमीटर से अधिक लंबा ‘रोड शो’ गुरुवार शाम नरोदा गांव से शुरू हुआ है। शाम लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू हुए ‘रोड शो’ के दौरान मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया है। 

इस दौरान पीएम मोदी ने फिर से एक एंबुलेंस को रास्ता दिया है और रोड शो के दौरान उसे जाने दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एंबुलेंस को पीएम मोदी के काफिले से पास होते हुए देखा गया है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि पीएम मोदी अहमदाबाद शहर में अपनी रोड शो कर रहे है और पीछे से एक एंबुलेंस आता दिख रहा है। आगे-आगे पीएम का काफिला चल रहा है और रोड शो में फंसा एंबुलेंस बाहर निकलने के लिए रास्ता तलाश कर रहा है। 

इस बीच वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया कि पीएम के काफिले का एक सुरक्षाकर्मी आता है और पीएम के चला रेह गाड़ी के ड्राइवर को एंबुलेंस के बारे में बता कर उसे जगह देने की बात कहता है। इसके बाद पीएम मोदी की गाड़ी थोड़ी घूम जाती है और ऐसे में एंबुलेंस को जगह मिल जाता है जिससे वह वहां से निकल पाता है और आगे चल जाता है। 

यहां पर समाप्त होगा पीएम मोदी का अहमदाबाद रोड शो 

आपको बता दें कि अहमदाबाद रोड शो के दौरान विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर खड़े होकर प्रधानमंत्री ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हुए उन्हें देखा गया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘रोड शो’ अहमदाबाद के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरेगा और शहर के पश्चिमी हिस्से में चांदखेड़ा क्षेत्र में आईओसी सर्कल पर समाप्त होगा। 

इन-इन जगहों से होकर गुजरेगा रोड शो 

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘रोड शो’ हीरावाडी, हाटकेश्वर, मणिनगर, दनिलिम्दा, जीवराज पार्क, घाटलोदिया, नारनपुरा और साबरमती सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके अनुसार, इसमें अहमदाबाद शहर के साथ-साथ गांधीनगर-दक्षिण की 13 विधानसभा सीट को शामिल किया जाएगा। 

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 89 सीट के लिए मतदान हुआ और दूसरे चरण में शेष 93 सीट के लिए मतदान होगा।  

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया