लाइव न्यूज़ :

गुजरात कांग्रेस प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, "भाजपा सत्ता विरोधी लहर से लड़ने के लिए मुख्यमंत्रियों को बदलती है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 11, 2023 13:12 IST

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा तो वह पार्टी है, जो सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए पांच साल के कार्यकाल में अनगिनत मुख्यमंत्री बदलती रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने किया सत्ताधारी भाजपा पर बेहद तीखा हमला भाजपा सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए पांच साल के कार्यकाल में केवल मुख्यमंत्री बदलती रहती हैभाजपा सत्ता पाने के लिए वोटों का ध्रुवीकरण करती है, आप गुजरात में भाजपा की 'बी' टीम है

गांधीनगर: गुजरातकांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा तो वो पार्टी है, जो सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए पांच साल के कार्यकाल में अनगिनत मुख्यमंत्री बदलती रहती है। गुजरातकांग्रेस की कमान अपने हाथों में लेने वाले गोहिल ने गुजरात की सत्ता पर लंबे से काबिज भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा वोटों का ध्रुवीकरण करती है और समाज के खास तबके में भय पैदा करके चुनाव जीतने का उपक्रम करती है।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के साथ बात करते हुए गुजरात कांग्रेस के प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल ने इस बात को स्वीकार किया कि गुजरात की जनता ने लंबे समय से कांग्रेस के पक्ष में जनादेश नहीं दिया है लेकिन इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि बीच में ऐसे मौके आए जब गुजरातियों ने हमें वोट दिया है।

उन्होंने कहा, "2001 के भूकंप के बाद हमने निगम, जिला पंचायत और ब्लॉक-स्तरीय चुनाव जीते थे। अहमदाबाद में हमारी पार्टी से एक मेयर भी था। उसके बाद साल 2004 और 2009 के बीच हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से हुआ था और भाजपा कांग्रेस से महज एक या दो सीटों से आगे थी। लेकिन इसके बाद भाजपा सत्ता विरोधी लहर से लड़ने के लिए लगातार अपने मुख्यमंत्रियों को बदलती रही और वोटरों का ध्रुवीकरण करती रही। 2017 में हम सरकार बना लेते अगर भाजपा ने गैर-राजनैतिक हथकंडे नहीं अपनाए होते।"

लेकिन इसके आगे कांग्रस नेता गोहिल ने इस बात को भी स्वीकार किया कि गुजरात की राजनीति में साल 2022 का विधानसभा चुनाव लिए सबसे खराब रहा। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा और उसी बी टीम के तौर पर काम कर रही कुछ अन्य पार्टियां धर्मनिरपेक्ष वोटों को विभाजित करने में कामयाब हो गये और उस कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अपनी ताजपोशी को लेकर शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि जब से मेरे नाम की घोषणा की गई और मैंने पदभार संभाला। कांग्रेस को गैर-राजनीतिक लोगों सहित सभी वर्गों से समर्थन मिल रहा है, यही मेरी और मेरी पार्टी की ताकत है।

गोहिल ने गुजरात कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के नाम पर हो रही अनुशासनहीनता की घटनाओं को लेकर कहा, "देश में केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र बेहद मजबूत है, लेकिन आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासनहीनता के बीच एक पतली रेखा है। अगर कोई अपनी सीमा लांघता है तो इससे निश्चित तौर पर पार्टी को नुकसान होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि अगर हमारे संगठन में आंतरिक रूप से अगर लोगों के बीच कुछ गलतफहमियां भी हैं तो उन्हें दूर करने के लिए प्रयास किय़ा जाएगा।  हम अपने कार्यकर्ताओं को बताते हैं कि कांग्रेस संगठन में आंतरिक लोकतंत्र बेहद गहरे तक है, लेकिन वे इसे नाम पर सीमा पार नहीं कर सकते है और मेरी इस बात का समर्थन पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी करते हैं।"

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, "मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और मेरा कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है। मैं पार्टी के लिए काम करता हूं और सौभाग्य से मैंने कई वरिष्ठ नेताओं के साथ काम किया है। मैंने एक नहीं बल्कि दो पीढ़ियों के नेताओं के साथ काम किया है। सिद्धार्थ पटेल के पिता चिमनभाई पटेल के मंत्रिमंडल में मैं मंत्री था, भरतसिंह के पिता माधवसिंह सोलंकी ने मेरे साथ विधानसभा चुनाव जीता था। तुषार चौधरी के पिता अमरसिंह चौधरी विपक्ष के नेता थे और मैं उस समय पार्टी का मुख्य सचेतक था। मैं वर्षों तक विधायक रहा हूं और अमित चावड़ा, शैलेश परमार जैसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ काम किया है। इसलिए मैं दावे के साथ कहता हूं कि गुजरात कांग्रेस में कोई गुटबाज़ी नहीं है।"

आम आदमी पार्टी को भाजपा की 'बी' टीम बताते हुए शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि गुजरात में आप ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया और भाजपा विरोधी कांग्रेस के वोट बटोरे। गुजरात में जिन्हें लगता था कि आप भाजपा को हरा सकती है, विधानसभा चुनाव का परिणाण आने के बाद उनकी धारणा टूट गई है औऱ वे समझ गए हैं कि आप भाजपा की बी-टीम है। वैचारिक तौर पर भाजपा और आप समान हैं। यही कारण है कि आप के कई नेता और कार्यकर्ता मोहभंग होने के बाद मेरे संपर्क में है। वो स्वीकार करते हैं कि आप में शामिल होकर उन्होंने भारी भूल की है। जिसका परोक्ष फायदा भाजपा को हुआ।"

कांग्रेस नेता गोहिल ने कहा, "विधानसभा चुनाव के बाद आप को वोटरों को भी इस बात का एहसास है कि उन्होंने अपना वोट बर्बाद किया। भविष्य में कोई भी गुजराती आप को वोट नहीं देगा।"

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए