लाइव न्यूज़ :

गुजरातः विजय रुपाणी का इस्तीफा, मुख्यमंत्री दौड़ में ये नेता चल रहे आगे, जानें दावेदार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 11, 2021 19:49 IST

​​​​​​Vijay Rupani Resigns: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कहा, ‘‘मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमनसुख मडाविया और सीआर पाटिल के साथ गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल का नाम सबसे ऊपर है।केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गोरधन जदाफिया प्रमुख हैं। भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय संगठन के महासचिव बीएल संतोष विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

Vijay Rupani Resigns: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए राज्य में चुनाव से एक साल पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजभवन में अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया।

गुजरात में नए सीएम चेहरे की दौड़ शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया और सीआर पाटिल के साथ गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल का नाम सबसे ऊपर है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गोरधन जदाफिया प्रमुख हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय संगठन के महासचिव बीएल संतोष विधायकों के साथ बैठक करेंगे। विजय रुपाणी ने 7 अगस्त 2016 को राज्य के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था और गुजरात विधानसभा में राजकोट पश्चिम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

जदाफिया गुजरात में भाजपा के उपाध्यक्ष हैं और 2002 के दंगों के दौरान गृह राज्य मंत्री थे। पटेल पाटीदार नेता हैं और यह समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में एक महत्वपूर्ण वोटबैंक है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि रुपाणी ने किन कारणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है, जहां 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव अगले साल दिसंबर में होने हैं।

रुपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रुपाणी ने राज्य भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्रियों पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मांडविया, राज्य सरकार में सहयोगी उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, भूपेंद्रसिंह चूडास्मा और प्रदीप सिंह जडेजा के साथ राज्यपाल से मुलाकात की।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल के साथ मतभेदों की बात को खारिज कर दिया। रूपाणी जैन समुदाय से आते हैं, जिसकी राज्य में करीब दो प्रतिशत आबादी है। इस तरह की अटकलें हैं कि उनका उत्तराधिकारी पाटीदार समुदाय से हो सकता है। रुपाणी पहली बार सात अगस्त, 2016 को मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद यह पद संभाला था।

उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद दूसरी बार राज्य की बागडोर संभाली। इस साल सात अगस्त को मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल पूरा करने वाले रूपाणी शनिवार को सरदारधाम भवन के उद्घाटन में उपस्थित थे, जिसमें मोदी ने ऑनलाइन शिरकत की।

टॅग्स :मनसुख मंडावियागुजरातBJPजेपी नड्डाअमित शाहनरेंद्र मोदीविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप