लाइव न्यूज़ :

सूरत में कोचिंग सेंटर में आग: कोचिंग सेंटर का संचालक गिरफ्तार, बिल्डर फरार, 22 की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2019 20:31 IST

शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में दो और छात्राओं की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। सूरत के पुलिस प्रवक्ता और सहायक पुलिस आयुक्त पी एल चौधरी ने शनिवार को दो और मृतक छात्राओं की पहचान कर्नावी सितापारा और ध्रुवी रिबादया के रूप में की।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया था कि आरोपी कोचिंग संचालक भार्गव भूटानी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।दो बिल्डरों की पहचान हर्षुल वेकारिया और जिग्नेश पालीवाल के रूप में हुई है और यह दोनों फरार चल रहे हैं।

सूरत में कोचिंग सेंटर में आग लगने के मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में दो और छात्राओं की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। सूरत के पुलिस प्रवक्ता और सहायक पुलिस आयुक्त पी एल चौधरी ने शनिवार को दो और मृतक छात्राओं की पहचान कर्नावी सितापारा और ध्रुवी रिबादया के रूप में की।

उन्होंने बताया कि दोनों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘ हालिया जानकारी के मुताबिक दो किशोरियों की मौत आज हो गई । इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या 22 हो गई। इसमें 18 लड़कियां और चार लड़के हैं। 3-4 साल का एक बच्चा भी आग में झुलस गया था और वह अभी अस्पताल में भर्ती है।’’

उन्होंने बताया कि ज्यादातार पीड़ितों की उम्र 17-18 साल के बीच में हैं और वह सभी सरथाना इलाके के तक्षशिला एन्कलेव के एक कोचिंग में पढ़ते थे। सरथाना पुलिस थाने के निरीक्षक एम एम पुरवार ने भी 22 छात्र-छात्राओं की मौत की पुष्टि की है।

सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया था कि आरोपी कोचिंग संचालक भार्गव भूटानी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और दो बिल्डरों की पहचान हर्षुल वेकारिया और जिग्नेश पालीवाल के रूप में हुई है और यह दोनों फरार चल रहे हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शुक्रवार को राज्य में स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए हैं। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव और शहरी विकास विभाग मुकेश पुरी की निगरानी में जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा करते हुए रूपाणी ने कहा कि ऑडिट से पता चलेगा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। 

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानीअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह