लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में बड़ा उलटफेर, जानिए सीएम के संभावित नामों में कौन-कौन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 11, 2021 19:50 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस्तीफे की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इसकी वजह नहीं बताई।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया।मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के साथ चार मंत्री भी थे। विजय रुपाणी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

नई दिल्लीः गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया है। रुपाणी ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि मैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ काम करने को तैयार हूं। 

2021 में विजय रुपाणी इस्तीफा देने वाले भाजपा के चौथे मुख्यमंत्री हैं। जुलाई में, बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था। वहीं, उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत की जगह तीरथ सिंह रावत ने कुछ ही समय बाद इस्तीफा दे दिया था। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

संवाददाताओं से बातचीत में इस्तीफे की घोषणा करते हुए रुपाणी ने इसकी वजह नहीं बताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। दिलचस्प बात यह है कि सीएम के संभावित नामों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांधविया, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और डिप्टी सीएम नितिन पटेल शामिल हैं।

रुपाणी ने दिसंबर, 2017 को शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री किसी भी भाजपा शासित राज्य में पद छोड़ने वाले चौथे सेवारत मुख्यमंत्री बन गए हैं। जुलाई में बीएस येदियुरप्पा ने भी कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के साथ चार मंत्री भी थे। भले ही उनके इस्तीफे के पीछे का असली कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि पार्टी के साथ उनके कथित मतभेदों ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने के लिए मजबूर किया होगा।

साथ ही, रिपोर्टों से पता चलता है कि रुपाणी की नीतियों के कारण पार्टी और राज्य के लोगों के बीच अलगाव हुआ था। अपने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रुपाणी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह वह लेने के लिए तैयार हैं। मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

टॅग्स :विजय रुपानीBJPगुजरातअमित शाहजेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos