लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कार गिरवी रखी तब अस्पताल ने दिया शव, संक्रमण से मृत्यु के बाद परिजन नहीं चुका पाए थे बिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2021 21:05 IST

गुजरात के वलसाड़ जिले में सामने आया है. यहां परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने उनके रिश्तेदार की मौत के बाद मृत देह देने से इनकार कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल की मांग थी कि पहले पूरा बिल चुकता किया जाए, इसके बाद शव सौंपा जाएगा. सरी गांव के एक व्यक्ति को कोविड की आशंका के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था.अस्पताल वालों ने अंतिम संस्कार के लिए मृत देह परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया.

अहमदाबादः कोविड-19 संक्रमण के इस दौर में लोग एक-दूसरे की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इंसानियत के नाम पर दाग के सिवाय कुछ नहीं है.

कोविड योद्धा बन डॉक्टर जहां रोगियों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगाकर दिनरात अस्पतालों में डटे हैं, वहीं कुछ नफाखोर अस्पताल हैं जो खुद के फायदे के लिए मरीज के परिजनों तक को नहीं छोड़ रहे. ऐसा ही वाकया गुजरात के वलसाड़ जिले में सामने आया है. यहां परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने उनके रिश्तेदार की मौत के बाद मृत देह देने से इनकार कर दिया.

अस्पताल की मांग थी कि पहले पूरा बिल चुकता किया जाए, इसके बाद शव सौंपा जाएगा. वापी के एक जाने-माने अस्पताल '21 सेंचुरी' में एक हफ्ते पहले सरी गांव के एक व्यक्ति को कोविड की आशंका के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था. जिसकी बीते मंगलवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. लेकिन अस्पताल वालों ने अंतिम संस्कार के लिए मृत देह परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया.

परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले पूरे पैसे जमा कराने के लिए कहा गया. लेकिन परिवार वालों के पास उस वक्त उनकी कार के अलावा कुछ नहीं था. तो अस्पताल वालों ने मृत देह के ऐवज में उनकी कार ही गिरवी रखवा ली. तमाम लिखा-पढ़़ी के बाद मृत देह परिजनों को सौंपी गई. लौटानी पड़ी कार परिजनों ने अस्पताल की शिकायत पुलिस में की.

मामला थाने में पहुंचने और पुलिसबाजी से घबराए अस्पताल को आखिर कार परिजनों को वापस लौटानी पड़ी. हालांकि अस्पताल के एमडी डॉ. अक्षय नाडकर्णी का कहना है कि अस्पताल अपनी ओर से पहले ही कुल बिल में राशि कटौती कर चुका था. बावजूद इसके संबंधित परिवार बिल अदा करने में आनाकानी कर रहा था.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसगुजरातअहमदाबादविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां