लाइव न्यूज़ :

Gujarat Bridge Collapse: पालनपुर में कंक्रीट के बड़े स्लैब के नीचे एक व्यक्ति कुचला, CCTV में कैद दर्दनाक हादसा

By रुस्तम राणा | Updated: October 23, 2023 21:03 IST

सीसीटीवी फुटेज को एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने लिखा, गुजरात के पालनपुर में जो पुल टूटा उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया हैं। जो व्यक्ति बुरी तरीके से कुचला हुआ दिखाई दे रहा है वो हमारे साथी थे।

Open in App
ठळक मुद्देपालनपुर कस्बे में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गईस्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी हैजिग्नेश मेवाणी ने कहा, जो व्यक्ति बुरी तरीके से कुचला हुआ दिखाई दे रहा है वो हमारे साथी थे

अहमदाबाद:गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर कस्बे में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। बनासकांठा के कलेक्टर वरुणकुमार बरनवाल ने कहा, छह कंक्रीट गार्डर या स्लैब, जो हाल ही में आरटीओ चेक पोस्ट के पास निर्माणाधीन पुल के खंभों पर लगाए गए थे, दोपहर में ढह गए।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति को यह एहसास होने के बाद कि पुल का कुछ हिस्सा गिरने वाला है, उसने अपना ऑटोरिक्शा छोड़ दिया और सुरक्षा के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा क्योंकि वह बड़े कंक्रीट स्लैब के नीचे कुचल गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि मलबे में दो और लोग हैं क्योंकि ऑटोरिक्शा के साथ एक ट्रैक्टर भी कुचल गया है।

सीसीटीवी फुटेज को एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने लिखा, गुजरात के पालनपुर में जो पुल टूटा उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया हैं। जो व्यक्ति बुरी तरीके से कुचला हुआ दिखाई दे रहा है वो हमारे साथी थे। हमारी तीन मांगे हैं, पहली मांग है कि तुरंत मामले में एफआईआर दर्ज हो। दूसरी आरोपी की गिरफ़्तारी की जाए और आखिरी सच्चे निष्ठावान अधिकारी की अध्यक्षता में एक सीमित समय में जांच पूरी हो। कांग्रेस विधायक ने कहा, यदि हमारी इस मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो मृतक के शरीर को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर बरनवाल ने कहा, "यह अंबाजी को पालनपुर से जोड़ने वाला एक रेलवे ओवरब्रिज है। छह गार्डर गिरने के बाद, हमने खोज और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक, एक शव बरामद किया गया है। यह मानने का कोई मतलब नहीं है कि अभी भी कितने लोग फंसे हुए हैं। हमारा मलबा हटाने का काम जारी है।

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीकांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल