लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने पांचवीं सूची जारी कर छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया

By भाषा | Updated: November 13, 2022 21:03 IST

पांचवीं सूची के मुताबिक, मोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल, जामनगर ग्रामीण से जीवन कुंभरवादिया, ध्रांगधरा से छतरसिंह गुंजारिया, राजकोट पश्चिम से मनसुखभाई कलारिया और गरियाधर से दिव्येश चावड़ा को टिकट देने की घोषणा की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल, जामनगर ग्रामीण से जीवन कुंभरवादिया को मैदान पर उताराध्रांगधरा से छतरसिंह गुंजारिया और राजकोट पश्चिम से मनसुखभाई कलारिया को दिया टिकटवहीं गरियाधर से दिव्येश चावड़ा को टिकट देने की घोषणा की गई

नयी दिल्ली:कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को छह उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। राज्य में अगले महीने दो चरणों में चुनाव होने हैं। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में मनहर पटेल का नाम शामिल हैं जिन्हें बाटोद से रमेश मेर की जगह टिकट दिया गया है। पार्टी अब तक 109 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। 

कांग्रेस ने चार नवंबर को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए अपनी पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस ने 10 नवंबर को 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी जिसमें पहले घोषित एक प्रत्याशी को बदला गया था। 

शनिवार को नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। पांचवीं सूची के मुताबिक, मोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल, जामनगर ग्रामीण से जीवन कुंभरवादिया, ध्रांगधरा से छतरसिंह गुंजारिया, राजकोट पश्चिम से मनसुखभाई कलारिया और गरियाधर से दिव्येश चावड़ा को टिकट देने की घोषणा की गई है। 

कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में है। राज्य में भाजपा दो दशक से ज्यादा वक्त से सत्ता में है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत