लाइव न्यूज़ :

Gujarat Assembly Election 2022: 10 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, अब तक 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा. यहां देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2022 20:31 IST

Gujarat Assembly Election 2022: अरविंद गमित तापी जिले की निजार सीट से ‘आप’ के प्रत्याशी होंगे। विजय चावड़ा को वडोदरा की सावली सीट से और विपिन गामेटी को साबरकांठा की खेडब्रह्मा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजीवन जंगी को सौराष्ट्र क्षेत्र की पोरबंदर सीट से प्रत्याशी बनाया है।गुजरात में इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है।मुफ्त बिजली, बेरोजगारों, महिलाओं और आदिवासियों को भत्ता दिया जाएगा।

अहमदाबादः आम आदमी पार्टी (आप) ने इस साल के आखिर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने 10 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी इससे पहले 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो सूचियों में 19 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

गुजरात में इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है। इस साल दिसंबर में होने वाले चुनाव के लिए अब तक किसी अन्य पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल के गुजरात दौरे के दौरान वादा किया था कि अगर अगले विधानसभा चुनाव में जीत कर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो लोगों को एक निश्चित यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगारों, महिलाओं और आदिवासियों को भत्ता दिया जाएगा।

‘आप’ द्वारा बुधवार को जारी सूची के मुताबिक, पार्टी की गुजरात इकाई के कोषाध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस नेता कैलाश गड़वी कच्छ जिले के मांडवी विधानसभा क्षेत्रसे प्रत्याशी होंगे। ‘आप’ ने दिनेश कपाड़िया को अहमदाबाद की दनीलीमडा सीट से और रमेश पटेल को बनासकांठा की दीसा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के पूर्व नेता प्रफुल बसावा को नर्मदा जिले की नांदोड सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। बसावा को सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित आदिवासियों की लड़ाई लड़ने के लिए जाना जाता है। ‘आप’ने ललेश ठक्कर को पाटन सीट से और कल्पेश पटेल को अहमदाबाद की वेजलपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है।

जबकि अरविंद गमित तापी जिले की निजार सीट से ‘आप’ के प्रत्याशी होंगे। विजय चावड़ा को वडोदरा की सावली सीट से और विपिन गामेटी को साबरकांठा की खेडब्रह्मा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। केजरीवाल नीत पार्टी ने मछुआरा समुदाय के स्थानीय नेता जीवन जंगी को सौराष्ट्र क्षेत्र की पोरबंदर सीट से प्रत्याशी बनाया है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालकांग्रेसगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा