लाइव न्यूज़ :

गुजरात एटीएस की बड़ी कामयाबी, अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से जुड़े 4 लोगों को पोरबंदर से किया गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 10, 2023 13:03 IST

गुजरात एटीएस को शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने पोरबंदर से चार लोगों को गिरफ्तार किया जो आतंकी संगठन से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात एटीएस ने शनिवार को 4 लोगों को किया गिरफ्तारआतंकी संगठन से जुड़े चारों आरोपी सर्च ऑपरेशन के दौरान एटीएस को मिली कामयाबी

पोरबंदर:गुजरात पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने गुजरात के तटीय शहर पोरबंदर से एक विदेशी नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन से जुड़े हैं, जिन्हें शनिवार को गुजरात एटीएस ने धर दबोचा। 

दरअसल, एटीएस की एक विशेष टीम पिछले कुछ दिनों से पोरबंदर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान के लिए सक्रिय थी। एएनआई के अनुसार, अपने अभियान के दौरान एटीएस ने आतंकवादी संगठन से जुड़े एक विदेशी नागरिक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, यह पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संबंध हैं। एटीएस के अभियान का नेतृत्व डीआईजी दीपेन भद्रन कर रहे थे, जो अन्य अधिकारियों के साथ कल से पोरबंदर में हैं।

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते के डीआईजी दीपेन भद्रन सहित अधिकारियों का एक बड़ा काफिला पोरबंदर में है। अधिकारियों का काफिला पोरबंदर स्थित स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के दफ्तर पहुंचा, जहां एटीएस ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन पूरा कर लिया है।

एटीएस सूत्रों ने बताया कि एटीएस ने पोरबंदर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि अभियान में डीआईजी दीपन भद्रन, एसपी सुनील जोशी, डीवाईएसपी केके पटेल, डीवाईएसपी शंकर चौधरी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। 

टॅग्स :गुजरातआतंकवादीपोरबंदर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी