लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अल्पेश ठाकोर का दावा, अगले कुछ दिन में कांग्रेस के 15 विधायक छोड़ देंगे पार्टी

By विनीत कुमार | Updated: May 28, 2019 12:31 IST

अल्पेश के पिछले कुछ दिनों से लगातार बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। इन अटकलों को सोमवार और हवा मिली जब अल्पेश ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देअल्पेश ठाकोर ने लोकसभा चुनाव से पहले छोड़ दी थी कांग्रेस पार्टीअल्पेश के बीजेपी में शामिल होने की चल रही हैं अटकलें, अब कहा- कांग्रेस के कई विधायक परेशानअल्पेश ने कहा- कांग्रेस के 15 विधायक अगले कुछ दिनों में छोड़ेंगे पार्टी

गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने दावा किया है कि अगले कुछ दिनों में कांग्रेस के 15 विधायक पार्टी छोड़ देंगे। अल्पेश के पिछले कुछ दिनों से लगातार बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। इन अटकलों को सोमवार और हवा मिली जब अल्पेश ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात की। पाटन जिले के राधनपुर से विधायक ठाकोर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दिया था।

एएनआई के अनुसार अल्पेश ने कहा, 'मेरे लोग गरीब और पिछड़े हुए हैं। उन्हें सरकार का समर्थन चाहिए। मैं इससे परेशान था कि मैंने जो वादा किया था वह अपने लोगों को नहीं दे पा रहा हूं। मेरे संगठन के अपना विचार साफ कर दिया है कि हमें वहां रहने की जरूरत नहीं है जहां हमारी इज्जत नहीं होती।'

अल्पेश ने साथ ही कहा, 'यह हमारा फैसला था और मेरी चेतना की आवाज है कि हम वहां नहीं रहना चाहते। हम अपने लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। देखिये और इंतजार कीजिए 15 से ज्यादा विधायक कांग्रेस छोड़ रहे हैं। सभी परेशान हैं। आधे से ज्यादा विधायक हताश हैं।' 

बता दें कि अल्पेश और नितिन पटेल के बीच करीब आधा घंटा तक चली। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी से भेंट कर अल्पेश ठाकोर की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।

बता दें अल्पेश राधनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा तो दे दिया है लेकिन विधायक पद पर अभी भी बने हुए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुना है। जब तक जनता चाहेगी वे पद पर बने रहेंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :गुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार