लाइव न्यूज़ :

गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया दिल्ली में हिरासत में लिए गए, पीएम मोदी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी, आप ने कहा- भाजपा के हर एक जुल्म का जवाब इन्कलाब होगा

By अनिल शर्मा | Updated: October 13, 2022 15:08 IST

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है, वे नहीं जानते कि कैसे स्कूलों की स्थिति ठीक की जाए। 27 सालों में ये लोग स्कूल की स्थिति ठीक नहीं कर पाए। 

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गोपाल इटालिया हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी।इसी सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें तलब किया था।

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर पहले ही इटालिया ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रीय महिला आयोग मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही है जिसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट करते हुए कहा कि पूरी भाजाप गोपाल इटालिया के पीछे क्यों पड़ी है?

पार्टी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को सरिता विहार थाने लेकर गई है। गोपाल इटालिया हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें तलब किया था। पीएम पर टिप्पणी के बाद से भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमलावर रही है।

इटालिया ने ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है। बीजेपी पाटीदार समाज से नफ़रत करती है। मैं सरदार पटेल का वंशज हूँ। तुम्हारी जेलों से नहीं डरता। डाल दो मुझे जेल में। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है। मुझे धमका रहे हैं। 

वहीं आप कार्यकर्ताओं ने एनसीडब्ल्यू (राष्ट्रीय महिला आयोग) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।  एनसीडब्ल्यू ने आज आप गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को एक वीडियो के सिलसिले में तलब किया, जिसमें उन्हें कथित तौर पर पीएम मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया था। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है, वे नहीं जानते कि कैसे स्कूलों की स्थिति ठीक की जाए। 27 सालों में ये लोग स्कूल की स्थिति ठीक नहीं कर पाए। इटालिया उस पार्टी से जुड़े हुए हैं, जो शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट में लिखा, BJP के हर एक जुल्म का जवाब इन्क़लाब होगा।

 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी