लाइव न्यूज़ :

143 वस्तुओं के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जीएसटी परिषद, 92 फीसदी को 18 से 28 फीसदी में करने का प्रस्ताव, राज्यों से मांगी राय

By विशाल कुमार | Updated: April 24, 2022 08:12 IST

इन 143 वस्तुओं में से 92 प्रतिशत को 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब से 28 प्रतिशत स्लैब में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। इस वस्तुओं में कई ऐसी हैं जिनके दामों में जीएसटी परिषद ने नवंबर 2017 और दिसंबर 2018 में कटौती की थी और अब इस बढ़ोतरी से उनके दाम एक बार फिर से बढ़ जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे143 में से 92 प्रतिशत को 18 प्रतिशत से 28 प्रतिशत स्लैब में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।कई ऐसी हैं जिनके दामों में जीएसटी परिषद ने नवंबर 2017 और दिसंबर 2018 में कटौती की थी।कई राज्यों ने फिलहाल बढ़ती महंगाई के कारण दरों में बदलाव के समय पर सवाल उठाया है।

नई दिल्ली: राजस्व बढ़ाने के लिए माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत जीएसटी परिषद ने 143 वस्तुओं पर दरों में बढ़ोतरी के लिए राज्यों के विचार मांगे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि इन वस्तुओं में पापड़, गुड़ (गुड़), पावर बैंक, घड़ियाँ, सूटकेस, हैंडबैग, इत्र / दुर्गन्ध, रंगीन टीवी सेट (32 इंच से नीचे), चॉकलेट, च्युइंग गम, अखरोट, कस्टर्ड पाउडर, गैर-मादक पेय, सिरेमिक सिंक, वॉश बेसिन, काले चश्मे, चश्मे के लिए फ्रेम और चमड़े के परिधान और कपड़ों के सामान शामिल हैं।

इन 143 वस्तुओं में से 92 प्रतिशत को 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब से 28 प्रतिशत स्लैब में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। इस वस्तुओं में कई ऐसी हैं जिनके दामों में जीएसटी परिषद ने नवंबर 2017 और दिसंबर 2018 में कटौती की थी और अब इस बढ़ोतरी से उनके दाम एक बार फिर से बढ़ जाएंगे।

जीएसटी की दरों में यह परिवर्तन कई चरणों में हो सकता है क्योंकि कई राज्यों ने फिलहाल बढ़ती महंगाई के कारण दरों में बदलाव के समय पर सवाल उठाया है।

मार्च 2022 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 14.55 प्रतिशत हो गई, जबकि मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 17 महीने के उच्च स्तर 6.95 प्रतिशत पर पहुंच गई।

टॅग्स :जीएसटीGST Councilमहंगाईमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?