लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन मरकज़ मुद्दे पर आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की हुई बैठक, मंत्रियों को दी गई एक विस्तृत ब्रीफिंग

By अनुराग आनंद | Updated: March 31, 2020 15:31 IST

नरेंद्र मोदी सरकार की ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने निजामुद्दीन मरकज़ मुद्दे पर आज बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया और मलेशिया समेत अनेक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने 1 से 15 मार्च तक तबलीग-ए-जमात में भाग लिया था. दिल्ली सरकार ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है।

 नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन की मरकज बिल्डिंग में मौजूद लोगों में से अब तक 24 को कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है।

इसके बाद मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार की ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने निजामुद्दीन मरकज़ मुद्दे पर आज बैठक की। सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में कोरोना वायरस पर चर्चा हुई और मंत्रियों को एक विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। 

बता दें कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि मरकज बिल्डिंग में 1500 से 1700 लोग मौजूद हो सकते हैं। इनमें 1033 लोगों को अब तक निकाला गया है और 334 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि 700 लोग को क्वारंटाइन में रखा गया है। 

निजामुद्दीन मरकज बिल्डिंग के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हाईलेवल मीटिंग जारी है। इस बैठक में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

सोमवार को खबर आई थी कि दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने कुछ दिन पहले आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के कारण निजामुद्दीन पश्चिम में एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी। एलएनजेपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जे सी पासी ने कहा, ‘‘निजामुद्दीन इलाके से रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में 85 लोग और आज 68 लोग लाए गए। यानी अस्पताल के पृथक वार्डों में निजामुद्दीन के 153 लोग भर्ती हैं और उनकी जांच की जा रही है।’’ 

अधिकारियों ने बताया कि इंडोनेशिया और मलेशिया समेत अनेक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने एक से 15 मार्च तक तबलीग-ए-जमात में भाग लिया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि इस अवधि के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जमात के मरकज में ठहरे रहे। अधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ के अधिकारी और मेडिकल दल रविवार रात इलाके में पहुंचे। पुलिस ने कहा कि कोविड-19 के लक्षण के साथ 200 से अधिक लोगों को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीनिज़ामुद्दिननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र