लाइव न्यूज़ :

इस दूल्हे ने निराले अंदाज में निकाली अपनी बारात, देखकर दंग रह गई आज की दुनिया

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2018 18:19 IST

दिन में निकली यह बारात बेहद आकर्षक लग रही थी, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की।

Open in App

बालाघाट, 22 अप्रैलः अपने रीति-रिवाजों और पूर्वजों की परंपरा को जीवित रखने के लिए एक युवक ने अनोखे अंदाज में अपनी बारात निकाली, जिसके बाद वह इलाके में चर्चा का विषय बन गई। दिन में निकली यह बारात बेहद आकर्षक लग रही थी, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की। दरअसल, यह नजारा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी ब्लॉक का है। 

वारासिवनी के ग्राम टेकाडी पठारटोला के रहने वाले दूल्हे राजा देवेंद्र शाही की बारात थी। उनकी बारात एक दर्जन से अधिक बैलगाड़ियों से निकाली गई, जिन्हें बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया था। बैलगाड़ियों की साज-सज्जा देखकर नगरवासी भी खुश हो गए। 

दूल्हा देवेंद्र ठाकरे ने बताया कि उनका विवाह रविवार को कौलीवाड़ा में जान्हवी उर्फ निशा के साथ सम्पन हो रहा है। एक दर्जन बैल गाड़ियों को एकत्र करने में 7 गांवों की मदद ली गई, जिसमें करीब एक महीना का समय लगा। वहीं, गाड़ियों को दुरस्त कर सजाने में भी मशक्कत करनी पड़ी।

पवार समाज की यह बारात 25 किलोमीटर पैदल चलकर चार घण्टे में धूप में कौलीवाड़ा पहुची। गर्मी के बाद भी बारातियों के चेहरे पर रीति-रिवाजों को सहेजने की खुशियां देखी गई। रविवार को यह बारात जहां से भी गुजरी वहां सेल्फी और फोटो लेने वालों का तांता लग गया। (बालाघाट से सुधीर शर्मा की रिपोर्ट)

टॅग्स :वेडिंगमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर