लाइव न्यूज़ :

ग्रेटा थनबर्ग ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में लोगों से की जो बिडेन को वोट देने की अपील, बताई ये वजह?

By स्वाति सिंह | Updated: October 11, 2020 07:32 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जलवायु परिवर्तन की चेतावनी और थनबर्ग की बातों को खारिज कर चुके हैं। इससे पहले ट्रंप ने कहा था,"ग्रेटा को अपने एंगर मैनेजमेंट प्रॉब्लम पर काम करना चाहिए।"  

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटा थनबर्ग ने अमेरिकी मतदाताओं से जो बिडेन को चुनने के लिए कहा। ग्रेटा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव परिणाम बेहद महत्वपूर्ण है। 

स्टॉकहोम: स्वीडन की रहने वाली जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने अमेरिकी मतदाताओं से जो बिडेन को चुनने के लिए कहा। ग्रेटा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव परिणाम बेहद महत्वपूर्ण है। 

 शनिवार को ग्रेटा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं कभी भी पार्टीगत राजनीति में शामिल नहीं होती लेकिन आगामी अमेरिकी चुनाव इन सबसे परे हैं। " "एक जलवायु के दृष्टिकोण से यह काफी दूर है और आप में से कई ने अन्य उम्मीदवारों का समर्थन किया है।" "लेकिन, मेरा मतलब है...आप जानते हैं...बस संगठित हो जाओ और सभी बिडेन को वोट देने के लिए तैयार हो जाओ।" 

डोनाल्ड ट्रंप थनबर्ग की बातों को कर चुके हैं खारिज 

बता दें कि बिडेन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दे रहे हैं। मालूम हो कि ट्रंप जलवायु परिवर्तन की चेतावनी और थनबर्ग की बातों को खारिज कर चुके हैं। इससे पहले ट्रंप ने कहा था,"ग्रेटा को अपने एंगर मैनेजमेंट प्रॉब्लम पर काम करना चाहिए।"  

ग्रेटा ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा था, "आप कैसे हिम्मत करते हैं?" इसके जवाब में ट्रंप ने कहा था, "वह एक बहुत खुशहाल युवा लड़की की तरह लग रही है, जो एक उज्ज्वल और अद्भुत भविष्य की आशा कर रही है।" 

वहीं, बिडेन ने थनबर्ग की जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई के लिए तारीफ की है। पिछले महीने, सम्मानित पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन ने भी पाठकों से 3 नवंबर को बिडेन को वोट देने का आग्रह किया था, लगभग 200 वर्षों में पहली बार इसने राजनीतिक रुख अपनाया।

जानें कौन है ग्रेटा थनबर्ग?

गौरतलब है कि ग्रेटा थनबर्ग ने स्वीडन की संसद के सामने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अकेले प्रदर्शन करने के लिए पहली बार चर्चा में आई थीं। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में ग्रेटा ने ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने में विफल होने के लिए “आपकी हिम्मत कैसे हुई(हाउ डेयर यू)” के शीर्षक वाले अपने वक्तव्य से दुनिया के नेताओं पर विश्वासघात का आरोप लगाया था। जिसके बाद ग्रेटा ने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी। 

ग्रेटा ऑटिज्म से संबंधित एस्पर्जर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस बीमारी में लोगों को मेलजोल बढ़ाने में समस्या होती है। ग्रेटा की इस बीमारी ने भी उन्हें आलोचकों के निशाने पर खड़ा कर दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने उन्हें “दुस्साहसी बच्चा” कहा है।

टॅग्स :ग्रेटा थनबर्गअमेरिकाजो बाइडेनडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष