लाइव न्यूज़ :

पठानकोट: सेना के गेट के पास ग्रेनेड ब्लास्ट, सभी चेक पोस्ट को किया गया हाई अलर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: November 22, 2021 07:45 IST

सूत्रों के मुताबिक यह ग्रेनेड आर्मी स्टेशन के गेट के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया था, जो बाइक में सवार था। यह पूरी घटना उस दौरान घटी जब पास ही विवाह समारोह का आयोजन चल रहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देइस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहींपुलिस घटना की कर रही है जाँच, सभी चेक पोस्ट अलर्ट

पठानकोट: धीरापुल के निकट भारतीय सेना के त्रिवेणी गेट के पास ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट सोमवार की तड़के हुआ है, जिसके सभी चेक पोस्ट को हाई अलर्ट कर दिया दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह ग्रेनेड आर्मी स्टेशन के गेट के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया था, जो बाइक में सवार था। यह पूरी घटना उस दौरान घटी जब पास ही विवाह समारोह का आयोजन चल रहा था। 

हालांकि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच की कर रही है। उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पठानकोट की सभी पुलिस चेक पोस्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने घटना से ब्लास्ट हुए ग्रेनेड के अवशेष को बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच अभी जारी है। 

टॅग्स :Pathankotभारतीय सेनाIndian army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम