लाइव न्यूज़ :

नॉन-नेट फेलोशिप खत्म करने की तैयारी में सरकार, शिक्षाविदों ने कहा- गरीब और ग्रामीण छात्रों को होगा नुकसान

By विशाल कुमार | Updated: October 18, 2021 12:26 IST

सरकार द्वारा नियुक्त एक पैनल ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शोध करने वाले छात्रों को दी जाने वाली नॉन-नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) फेलोशिप को नेट पास फेलोशिप से बदलने की सिफारिश की है.

Open in App
ठळक मुद्देफंड की कमी का हवाला देते हुए यूजीसी ने पहली बार अक्टूबर 2015 में नॉन-नेट फेलोशिप को खत्म करने का फैसला किया था.नेट-द्वितीय फेलोशिप छात्रवृत्ति जेआरएफ का आधा करने की सिफारिश की गई है.शिक्षाविदों का कहना है कि सिफारिश स्वीकार होने पर गरीब और ग्रामीण छात्रों को नुकसान होगा.

नई दिल्ली:छात्रवृत्ति पर होने वाले खर्चों में कटौती करने के लिए सरकार ने नॉन-नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) फेलोशिप को खत्म करने की तैयारी कर ली है.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त एक पैनल ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शोध करने वाले छात्रों को दी जाने वाली नॉन-नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) फेलोशिप को नेट पास फेलोशिप से बदलने की सिफारिश की है.

अभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीएचडी और एमफिल छात्र जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), नॉन-नेट फेलोशिप और कुछ अन्य छोटी छात्रवृत्ति के लिए पात्र होते हैं.

वहीं, शिक्षाविदों का कहना है कि अगर सिफारिश को स्वीकार कर लिया जाता है, तो इससे उन गरीब और ग्रामीण छात्रों को नुकसान होगा जो कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते हैं और इससे उनके बहुविकल्पीय परीक्षा को पास करने के अवसर कम हो जाते हैं.

इसके बजाय, शोध छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए सब्जेक्टिव प्रवेश परीक्षा देते हैं और नॉन-नेट फेलोशिप के लिए योग्यता हासिल करते हैं. प्रवेश परीक्षा कुछ विश्वविद्यालयों द्वारा व्यक्तिगत रूप से और बाकी द्वारा एक समूह के रूप में आयोजित की जाती है.

फंड की कमी का हवाला देते हुए यूजीसी ने पहली बार अक्टूबर 2015 में नॉन-नेट फेलोशिप को खत्म करने का फैसला किया था. हालांकि, छात्रों के विरोध देखते हुए शिक्षा (तत्कालीन मानव संसाधन विकास) मंत्रालय ने फैसले को रोक दिया और बेहतर दिशानिर्देशों का सुझाव देने के लिए एक प्रोफेसर गौतम बरुआ के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया.

समिति को यह सुझाव देने के लिए भी कहा गया था कि क्या इस तरह की छात्रवृत्ति को राज्य के विश्वविद्यालयों तक बढ़ाया जा सकता है. तीन महीने का समयसीमा पाने वाली समिति ने पांच साल से अधिक समय लेकर इस साल जून में अपनी रिपोर्ट सौंपी.

इसने सिफारिश की कि नेट-द्वितीय फेलोशिप छात्रवृत्ति जेआरएफ का आधा हो और यह कि एमफिल के छात्रों को इससे वंचित कर दिया जाए क्योंकि यह खत्म होने वाला है.

यूजीसी ने 1 जुलाई को रिपोर्ट पर विचार किया लेकिन कोई फैसला नहीं लिया.

टॅग्स :यूजीसी नेटयूजीसीछात्रवृत्तिएजुकेशनमोदी सरकारशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी