लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक का ऐलान, 11 सितंबर को आधा झुका रहेगा तिरंगा

By विनीत कुमार | Updated: September 9, 2022 14:44 IST

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान सरकार ने किया है। गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को देश भर में तिरंगा आधा झुका रहेगा।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। महारानी एलिजाबेथ के निधन के शोक में भारत में 11 सितंबर (रविवार) को तिरंगा आधा झुका रहेगा। गृह मंत्रालय की ओर से इस बारे में घोषणा की गई है। मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे देश में उन सभी सरकारी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है।

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। महारानी ने 70 साल तक शासन किया। उनके निधन के साथ ही ब्रिटेन के इतिहास में किसी शासक के सबसे लंबे समय तक किए गऐ शासन का भी अंत हो गया।

एलिजाबेथ के निधन की खबर आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने इस पर शोक जताया है। भारत में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और अन्य नेताओं ने क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर शोक जताया है।

बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने निधन से दो दिन पहले आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर नजर आई थीं जब उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस से मुलाकात की थी और उनसे नई सरकार बनाने को कहा था। 

टॅग्स :Queen Elizabeth IIBritain
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार