लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट अस्पतालों में कोविशील्ड लगवाने वालों के लिए दो खुराकों के बीच अंतराल कम कर सकती है सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2021 12:49 IST

इस महीने की शुरुआत में केरल हाईकोर्ट ने पैसे देकर वैक्सीन लगवाने वालों को भी ठीक उसी तरह से कम अंतराल पर दूसरी खुराक लगवाने का विकल्प उपलब्ध कराने का आदेश दिया था, जैसे विदेश जाने वालों को मिल रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी कार्यक्रमों के लिए आदर्श अंतराल 12 हफ्ते ही रहेगा.स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.मई में सरकार ने कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को दोगुना कर दिया था.

नई दिल्ली: अदालत के आदेशों को संज्ञान में लेते हुए सरकार कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराकों के बीच अंतर को कम कर सकती है जो कि फिलहाल 12 से 16 सप्ताह का है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, हालांकि, सरकार ऐसा केवल निजी टीकाकरण के लिए करेगी.

इसके तहत निजी अस्पताल और क्लिनिक पैसे देकर वैक्सीन लगवाने वाले अपने मरीजों को पहली खुराक के चार सप्ताह बाद ही दूसरी खुराक लेने का विकल्प दे सकती हैं.

दरअसल, इस महीने की शुरुआत में केरल हाईकोर्ट ने पैसे देकर वैक्सीन लगवाने वालों को भी ठीक उसी तरह से कम अंतराल पर दूसरी खुराक लगवाने का विकल्प उपलब्ध कराने का आदेश दिया था, जैसे विदेश जाने वालों को मिल रहा है.

एक सूत्र ने कहा कि हाईकोर्ट ने आदेश दिया है इसलिए उसे पूरा करना होगा. सरकारी कार्यक्रमों के लिए आदर्श अंतराल 12 हफ्ते ही रहेगा.

इस साल कोविड-19 की दूसरी लहर की भयावहता के दौरान वैक्सीन की कमी को देखते हुए सभी को कम से कम एक खुराक वैक्सीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने मई में कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराकों के बीच अ्ंतराल को दोगुना कर दिया था.

फिलहाल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

भारत का कुल वैक्सीन उत्पादन मई से तिगुना होकर 30 करोड़ खुराक प्रति माह हो गया है.

इसमें से एक चौथाई उत्पादन निजी अस्पतालों द्वारा बेचा जा रहा है जबकि बाकी सरकार बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करा रही है.

भारत ने अपने 94.4 करोड़ वयस्कों में से 65 फीसदी को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक और 22 फीसदी को दोनों खुराक उपलब्ध करा चुका है.

टॅग्स :कोविशील्‍डमोदी सरकारकोविड-19 इंडियाVaccine Advisory Committee
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज