लाइव न्यूज़ :

कबाड़ बेचकर 40 करोड़ की कमाई! सरकार ने की 13 लाख से अधिक फाइलों की छंटाई, खाली हुई 8 लाख वर्ग फीट जगह

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2021 09:03 IST

केंद्र सरकार से जुड़े मंत्रालयों और विभागों में पुरानी फाइलों के निपटारे के बाद सरकार ने 40 करोड़ रुपये की कमाई की है। साथ ही कार्यालयों में 8 लाख वर्ग फीट जगह खाली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चला अभियान, 13 लाख से ज्यादा पुरानी फाइलों का निस्तारण।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले निर्देश के बाद इस अभियान को शुरू किया गया था।इस काम की सफलता के संबंध में इसी हफ्ते पीएम मोदी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

नई दिल्ली: पिछले एक महीने में बड़े सफाई अभियान के तहत केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में पुरानी फाइलों के निपटारे और छंटाई के बाद 8 लाख वर्ग फीट जगह खाली हुई है। इस दौरान करीब 13.73 लाख से ज्यादा पुरानी और गैर-जरूरी फाइलों का निपटारा किया गया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को इस विशेष कैंपेन के नतीजों की समीक्षा की। इस विशेष सफाई अभियान को 2 अक्टूबर से शुरू किया गया थे और ये 31 अक्टूबर तक जारी रहा। जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान पुराने कबाड़ को हटाकर सरकार ने 40 करोड़ रुपये की कमाई की।

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले निर्देश के बाद शुरू हुआ था काम

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के शीर्ष विभागों के साथ समीक्षा बैठक के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले निर्देश के बाद इस काम को शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि इसी हफ्ते पीएम के सामने इस काम की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि 15,23,464 फाइलों की पहचान की गई थी, इसमें से 13,73,204 से अधिक फाइलों को हटा दिया गया। इसके अलावा 3,28,234 लोक शिकायतों में से 2,91,692 शिकायतों का निवारण केवल 30 दिनों में किया गया।

उन्होंने बताया कि सांसदों से संबंधित 11057 संदर्भों में से 8282 का समाधान किया गया। साथ ही 834 चिन्हित नियमों और प्रक्रियाओं में से 685 को सरल बनाया गया। 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुरानी फाइलों की पहचान की गई और उन्हें हटाया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में स्वच्छता बेहतर करने और अव्यवस्था को दूर करने के लिए ऐसे अभ्यास किए जाते रहेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजितेन्द्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष