लाइव न्यूज़ :

कर्ज माफी से इतर सोचें सरकारें, किसानों को सहयोग की जरूरत: नायडू

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किसानों की स्थिति में सुधार के लिए ‘अति आवश्यक’ सुधारों की जरूरत पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि सरकारों को कर्जमाफी से इतर सोचना चाहिए क्योंकि अब कृषकों को अवसंरचना एवं बिजली आपूर्ति के रूप में सहयोग की जरूरत है।

उन्होंने इस बात आह्वान भी किया कि सहकारी कदम उठाए जाएं और किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करके एक ऐसा ढांचा तैयार किया जाए कि किसानों को ठोस नतीजें मिल सकें।

वह भारत में कृषि से संबंधित एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, उप राष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं का गांवों की तरफ लौटना और खेती में आधुनिक तकनीकों की शुरुआत करना उत्साहजनक चलन है और इसमें आगे तेजी लाने की जरूरत है।

उन्होंने सुझाव दिया कि कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए केंद्र और राज्यों को इसे शीर्ष प्राथमिकता देनी चाहिए और समन्वित कदम उठाने चाहिए।

नायडू ने कहा कि कृषि की दिशा में संसद, नेताओं, नीति निर्माताओं और प्रेस को सक्रिय रूप सकारात्मक रुख दिखाने की जरूरत है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए आमूलचूल परिवर्तन आज की जरूरत है। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास सतत हो।’’

कोरोना महामारी का हवाला देते हुए उप राष्ट्रपति ने संकट के इस समय में भी अन्न और सब्जियों की बड़े पैमाने पर पैदावार होने का उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर