लाइव न्यूज़ :

Breaking News: लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने होंगे अगले आर्मी चीफ, जनरल बिपिन रावत का कार्यकाल 31 दिसंबर को होगा समाप्त

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 16, 2019 23:58 IST

लेफ्टिनेंट जनरल नरावने वर्तमान में सेनाध्यक्ष "वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ" हैं। नरावने और स्वतंत्रत भारत के के 28 वें सेना प्रमुख होंगे।

Open in App

सरकार ने विजय दिवस के मौके पर सोमवार को जनरल लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरावने को अगला सेना प्रमुख नियुक्त कर दिया है। इससे पहले यह पद जनरल बिपिन रावत का था, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। 

लेफ्टिनेंट जनरल नरावने वर्तमान में सेनाध्यक्ष "वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ" हैं। नरावने स्वतंत्र भारत के 28वें सेना प्रमुख होंगे। नरावने की नियुक्ति के साथ, वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह सहित सभी तीन सेवा प्रमुख राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 56 वें पाठ्यक्रम से होंगे।नरावने 31 दिसंबर को सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब भारत और पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से इस्लामाबाद द्वारा उकसाने के कारण तनाव में हैं। नरावने एक सिख लाइट इन्फैंट्री अधिकारी भी रह चुके हैं। वे दिल्ली जाने से पहले कोलकाता में पूर्वी कमान के प्रमुख थे और पूर्वी सीमा पर हाल ही में किए गए प्रमुख अभ्यासों के पीछे उन्हीं का दिमाग था।

जून 1980 में 7वीं सिख लाइट इन्फैंट्री में नियुक्त, लेफ्टिनेंट जनरल नरवाना को कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशंस का व्यापक अनुभव है। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में एक राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की कमान संभाली और एक मेजर जनरल के रूप में असम राइफल्स के इंस्पेक्टर जनरल थे। 

नरावने अन्य कमांड अपॉइंटमेंट के लिए बाहर जाने से पहले दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर थे। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाना की शादी वीणा नरावने से हुई, उनकी दो बेटियां हैं।

 

टॅग्स :ब्रेकिंग न्यूजबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

विश्वनेपाल में बड़ा प्लेन क्रैश, टेकऑफ करते ही फिसला विमान; 19 यात्री थे सवार...देखें वीडियो

भारतEbrahim Raisi Chopper Crash: जनरल बिपिन रावत से लेकर वाईएस राजशेखर रेड्डी, हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वजह से हुआ इन भारतीयों का निधन, जानें

भारतArvind Kejriwal Bail: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत; इतने दिनों तक जेल से रहेंगे बाहर

विश्वसीमा हैदर के बाद प्रेमी से मिलने अंजू पंहुची पाकिस्तान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए