लाइव न्यूज़ :

किसानों की मांगें जल्दी पूरी करे सरकार : कंडेला

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:43 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 15 मई सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने शनिवार को केंद्र सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान जल्दी निकालने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘देश का किसान पिछले पांच महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली बॉर्डर पर बैठा हुआ है। 400 से ज्यादा किसान अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन सरकार को किसानों की कोई सुध नहीं है। इस भयंकर महामारी के समय सरकार को किसानों के बारे में भी चाहिए।’’

कंडेला ने कहा, ‘‘अगर सरकार कोरोना का डर दिखा कर और अपने सियासी हथकंड़े अपना कर आंदोलन को खत्म करवाने की सोच रही है तो इसके भयंकर परिणाम देखने को मिलेंगें। किसान किसी भी कीमत पर आंदोलन को असफल नहीं होने देंगें। अगर सरकार ने ऐसा कदम उठाने की सोची भी तो पूरे देश का किसान दिल्ली बार्डर पर होगा।’’

एक केन्द्रीय मंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए कंडेला ने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा में कोरोना नहीं फैला है, बल्कि सरकार के असफल प्रबंधन के कारण हालात बिगड़े हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को कोरोना से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए तथा लोगों की जान की परवाह करनी चाहिए।

कंडेला ने चेताया कि देश में 80 प्रतिशत आबादी किसानों की है, अगर केंद्र सरकार ने सही समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो अगली सरकार किसानों की होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो