लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया का कर्ज चुकाने के लिए सरकार ने मांगे 62000 करोड़ रुपये, संसद में रखा प्रस्ताव

By विशाल कुमार | Updated: December 4, 2021 07:49 IST

सरकार ने एयर इंडिया के कर्ज, देनदारियों और कुछ गैर-प्रमुख संपत्ति रखने वाली अपनी कंपनी में 62,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने के लिए संसद की अनुमति मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देकरदाताओं के पास से 62000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.संसद में पेश किए गए अनुदान की अनुपूरक मांग में यह जानकारी दी गई.

नई दिल्ली:टाटा संस को बेची जा चुकी एयर इंडिया के कर्जों और अन्य देनदारियों को चुकाने के लिए करदाताओं के पास से 62000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. शुक्रवार को संसद में पेश किए गए अनुदान की अनुपूरक मांग में यह जानकारी दी गई.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने एयर इंडिया के कर्ज, देनदारियों और कुछ गैर-प्रमुख संपत्ति रखने वाली अपनी कंपनी में 62,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने के लिए संसद की अनुमति मांगी है।

इस कंपनी को निजीकरण से पहले एयरलाइन का खाता को साफ करने और खरीदारों के लिए आकर्षक बनाने के लिए स्थापित किया गया था।

अक्टूबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव, तुहिन के. पांडे ने कहा था कि एयर इंडिया के निजीकरण के बाद सरकार को कुल मिलाकर 28,844 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।

बाकी के 33,105 करोड़ रुपये में कार्यशील पूंजी और विमान ऋण, लीज रेंटल, तेल कंपनियों के बकाया और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के लिए ब्याज देनदारियां शामिल हैं।

31 अगस्त तक एयर इंडिया पर कुल 61,562 करोड़ रुपये का कर्ज था। कुल राशि में से, टाटा सन्स की सहायक कंपनी टैलेस 15,300 करोड़ रुपये से चुकाएगी। शेष 46,262 करोड़ रुपये एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड को हस्तांतरित किया जाएगा। एयर इंडिया की बैलेंस शीट को साफ करने के लिए स्थापित की गई इस कंपनी में गैर-प्रमुख संपत्ति जैसे भूमि और भवन भी हैं, जिनकी कीमत 14,718 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :एयर इंडियामोदी सरकारटाटा संससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?