लाइव न्यूज़ :

भारत नीलाम करेगा एक लाख करोड़ की "दुश्मन की संपत्ति", बंटवारे के समय पाकिस्तान जाने वाले छोड़ गये थे जायदाद

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 15, 2018 09:08 IST

पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा भारत में छोड़ी गई कुल 9,280 संपत्तियों में से केवल उत्तर प्रदेश में 4,991 संपत्तियां हैं।

Open in App

नई दिल्लीः भारत सरकार जल्द ही पाकिस्तान की उस सपंत्ति को नीलाम करेगी जो वह बंटवारे के समय छोड़ गया था। 1 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक की देश भर में ऐसी 9 हजार 400 प्रॉपर्टी है जिन्हें नीलाम किया जाएगा। सरकार यह फैसला '49 साल एनीमी प्रॉपर्टी' (संशोधन और मान्यकरण) अधिनियम के तहत लिया है जो यह सुनिश्चित करता है कि बंटवारे के दौरान जो लोग भारत में अपनी संपत्ति छोड़ पाकिस्तान और चीन में जा बसे हैं ऐसे लोगों को इस संपत्ति पर दावा करने के अधिकार नहीं है।

इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों हुई एक बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को इस बारे में जानकारी दी गई है कि  6289 'दुश्मन संपत्तियों' का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है जबकि 2,991 संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। बचा हुआ सर्वेक्षण का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

बता दें कि पाकिस्तान पहले ही भारत की संपत्ति कुर्क कर नीलाम कर चुका है। इस संबंध में राज्य सरकारें नोडल अधिकारी नियुक्त कर रही है ताकि दुश्मन की संपत्तियों की पहचान, मूल्यांकन कर उसकी सही कीमत आंकी जा सके। 

पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा भारत में छोड़ी गई कुल 9,280 संपत्तियों में से केवल उत्तर प्रदेश में 4,991 संपत्तियां हैं। उसके बाद पश्चिम बंगाल में ऐसी 2,735 को चिन्हित किया गया है। वहीं दिल्ली में 487 ऐसी संपत्ति है।

वहीं चीनी नागरिकों द्वारा छोड़ी गई कुल 126 प्रॉपर्टी चिन्हित की गई है। इनमें से 57 मेघालय में और पश्चिम बंगाल 29 जबकि असम में 7 ऐसी संपत्तियां हैं। बता दें कि पाकिस्तान में मौजूद भारतीय संपत्तियों को कुर्क कर पहले ही नीलाम किया जा चुका है।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाचीनप्रॉपर्टीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला