लाइव न्यूज़ :

छात्रों के लिए बड़ी राहत, सरकार अगले साल से जेईई (मेन्स) सहित NEET,CUET परीक्षा के फिक्स कैलेंडर करेगी जारी

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2022 09:49 IST

जेईई (मेन्स), एनईईटी, सीयूईटी-यूजी जैसी परीक्षा के लिए सरकार अगले साल से तय कैलेंडर जारी कर सकती है। इससे छात्रों में कई बार आखिरी समय तक जो भ्रम की स्थिति बनी रहती है, उस समस्या से निजात मिलने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों को लेकर अक्सर होने वाले भ्रम से बचने के लिए सरकार की नई योजना।जेईई-मेन, एनईईटी, सीयूईटी-यूजी जैसी स्नातक प्रवेश परीक्षाओं को लेकर तय कैलेंडर जारी करने की योजना।

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन को सुव्यवस्थित करने और अंतिम समय के भ्रम से बचने के लिए, सरकार की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन), राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) जैसी स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक निश्चित कैलेंडर बनाने की योजना है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के लिए भी सरकार 2023 से निश्चित कैलेंडर जारी कर सकती है। 

शिक्षा मंत्रालय इस सप्ताह इंजीनियरिंग, मेडिकल और अंडरग्रेजुएट कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने की घोषणा कर सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जिसने जेईई (मुख्य) जनवरी परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन वापस ले लिया था, उसकी ओर से भी इस सप्ताह आवेदन और परीक्षा की तारीखों के ऐलान की उम्मीद है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सूत्रों ने बताया कि तय परीक्षा कैलेंडर बनाने को लेकर एक कमेटी काम कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि तय कैलेंडर उम्मीदवारों को विभिन्न परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद करेगा। 2020 में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्यक्रम बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

कौन सी परीक्षा कब होगी, क्या है योजना?

एक अधिकारी ने बताया, 'जेईई (मुख्य) की तारीखें जनवरी के मध्य और अप्रैल में होंगी, जबकि सीयूईटी-यूजी अप्रैल के तीसरे सप्ताह और मई के पहले सप्ताह के बीच आयोजित होने की संभावना है। नीट-यूजी की परीक्षा मई के पहले रविवार को कराना जारी रह सकता है। परीक्षा के करीब आने पर तारीखों को लेकर अलग से सूचना दी जाएगी। जारी होने वाले कैलेंडर में आवेदन प्रक्रिया की संभावित अवधि की घोषणा किए जाने की भी संभावना है।'

एक ओर जहां जेईई (मुख्य) और एनईईटी-यूजी अभियर्थियों का एक धड़ा ये मांग कर रहा है कि दोनों इंजीनियरिंग एंट्रेस टेस्ट अप्रैल और मई में आयोजित कराए जाएं और जून में मेडिकल एंट्रेस टेस्ट हो, वहीं, अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से नया अकादमिक सत्र अगस्त से आगे चला जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेननीटकॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए