लाइव न्यूज़ :

किसानों के लिए अच्छी खबर, योगी सरकार बढ़ाएगी आलू का समर्थन मूल्य!

By IANS | Updated: January 8, 2018 11:51 IST

यूपी कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आलू का समर्थन मूल्य 487 से बढ़ाकर 566 रुपए करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे मूंजरी के लिए भेजा जाएगा। 

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आलू फेंके जाने की घटना के बाद अब सरकार ने एक नया फैसला ले लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि जरूरत पड़ी तो सरकार आलू का समर्थन मूल्य बढ़ा सकती है। इसके बाद अब सरकार ने आलू का समर्थन मूल्य 79 रुपए बढ़ा दिया है। 

कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आलू का समर्थन मूल्य 487 से बढ़ाकर 566 रुपए करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे मूंजरी के लिए भेजा जाएगा। 

प्रस्ताव के मुताबिक, आलू की खरीद इस बार एक मार्च से ही शुरू हो जाएगी। इसके अलावा स्टैंडर्ड आलू न होने की वजह से इस बार किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सरकार हर साइज का आलू खरीदेगी। सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल सिर्फ स्टैंडर्ड साइज के आलू ही खरीदे गए थे। 

इधर, आलू के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा है कि सरकार किसानों की आत्महत्या के मामलों को छिपा रही है। आलू खरीदा नहीं गया इसीलिए यह राजधानी की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। अब नया आलू आने वाला है, लेकिन इसके लिए भी सरकार की पूरी तैयारी नहीं है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारलोकमत हिंदी समाचारकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार