लाइव न्यूज़ :

'वैक्सीन की वजह से हो रही युवाओं की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार', सपा नेता डिंपल यादव ने लगाया आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2024 17:00 IST

मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, जब तक जांच पूरी नहीं होनी थी तब तक वैक्सीन नहीं लगनी चाहिए थी।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता ने कहा, जब तक जांच पूरी नहीं होनी थी तब तक वैक्सीन नहीं लगनी चाहिए थीडिंपल ने कहा, वैक्सीन की वजह से अब जो युवाओं की मृत्यु हो रही है कहीं न कहीं इसके लिए सरकार जिम्मेदारमैनपुरी से सपा उम्मीदवार ने सरकार से पीड़ित परिजनों के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है

Lok Sabha Elections 2024: कोरोना वैक्सीन के कथित साइड इफेक्ट्स को लेकर उठ रहे सवाल के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) नेता डिंपल यादव ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, जब तक जांच पूरी नहीं होनी थी तब तक वैक्सीन नहीं लगनी चाहिए थी।

साथ ही उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, "वैक्सीन की वजह से अब जो युवाओं की मृत्यु हो रही है कहीं न कहीं इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।" साथ ही उन्होंने मुआवजे की भी मांग की। डिंपल यादव ने कहा, "वैक्सीन की वजह से अब जो युवाओं की मृत्यु हो रही है कहीं न कहीं इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। मैं चाहती हूं कि जितने युवाओं की इस तरह से मौत हुई है उन्हें सरकार मुआवजा दे। क्योंकि जितने भी अंतर्राष्ट्रीय देश हैं, जहां पर वैक्सीन पर सवाल खड़े हुए हैं वहां मुआवजा लगाया गया है।"

इलेक्टोरल बॉन्ड माध्यम से वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से चंदा लेने को लेकर सपा नेता ने भाजपा को कटघरे में लिया और इस मुद्दे को वैक्सीन कंट्रोवर्सी से जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, आपने(भाजपा) तो बॉन्ड के माध्यम से उनसे चंदा ले लिया.. लेकिन अब समय है कि सरकार जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें मुआवजा दिलवाए।"

आपको बता दें कि ब्रिटेन की फार्मा दिग्गज एस्ट्राजेनेका की अदालत में स्वीकारोक्ति के बाद भारत में एक दंपति ने अपनी बेटी की मौत के पीछे कथित तौर पर 'कोविशील्ड वैक्सीन' को दोषी ठहराते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की है।

टॅग्स :डिंपल यादवSamajwadiकोविशील्‍डCovishield
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: डिंपल यादव बोलीं, राम के नाम का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है भाजपा

भारत'SIR देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, मोदी सरकार पर लगाए आरोप

भारत'नहीं गा सकता, मैं अल्लाह की इबादत करता हूँ': वंदे मातरम गाने से इनकार करने पर विवाद के बीच बोले अबू आज़मी

भारतUP MLC elections: एमएलसी चुनावों के लिए भाजपा में दावेदारी शुरू, सपा-कांग्रेस ने कई उम्मीदवार तय

भारतबाल-बाल बचीं डिंपल यादव, इंडिगो विमान में अचानक आई खराबी, लखनऊ एयरपोर्ट पर समय रहते टला हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप