लाइव न्यूज़ :

सरकार ने वहन ईंधन में मिलाये जाने वाले एथनॉल के खरीद मूल्य बढ़ाए

By भाषा | Updated: September 3, 2019 16:07 IST

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को पेट्रोल में मिश्रण के लिये बेचे जाने वाले एथनॉल की दरों की समीक्षा के लिये एक सुनिश्चित व्यवस्था को मंजूरी दी: सरकार।

Open in App
ठळक मुद्देगन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप से तैयार किए जाने वाले एथनॉल का भाव 59.48 रुपये प्रति लीटर पर तय किया गया है।चीनी सत्र 2019- 20 के लिये होंगे और ये दाम एक दिसंबर 2019 से 30 नवंबर 2020 तक लागू रहेंगे।

सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा ईंधन में मिलाने के लिये खरीदे जाने वाले एथनॉल के दाम में वृद्धि की घोषणा की है। यह घोषणा दिसंबर से शुरू होकर एक साल के लिये होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सी-हैवी सीरे से निकलने वाले एथनॉल का दाम 43.46 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 43.75 रुपये प्रति लीटर और बी- हैवी सीरे से निकलने वाले एथनॉल का भाव 52.43 रुपये से बढ़ाकर 54.27 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप से तैयार किए जाने वाले एथनॉल का भाव 59.48 रुपये प्रति लीटर पर तय किया गया है। सरकार ने कहा है कि एथनॉल के बढ़े हुये दाम आने वाले चीनी सत्र 2019- 20 के लिये होंगे और ये दाम एक दिसंबर 2019 से 30 नवंबर 2020 तक लागू रहेंगे। 

टॅग्स :मोदी सरकारप्रकाश जावड़ेकरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब