ओल्ड सिटी से असामाजिक तत्वों को निकालने के लिए पुलिस को 15 मिनट दे सरकार: भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष

By भाषा | Published: December 24, 2020 08:25 PM2020-12-24T20:25:03+5:302020-12-24T20:25:03+5:30

Government gives 15 minutes to police to remove anti-social elements from Old City: BJP Telangana president | ओल्ड सिटी से असामाजिक तत्वों को निकालने के लिए पुलिस को 15 मिनट दे सरकार: भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष

ओल्ड सिटी से असामाजिक तत्वों को निकालने के लिए पुलिस को 15 मिनट दे सरकार: भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष

हैदराबाद, 24 दिसंबर भाजपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां स्थित ‘ओल्ड सिटी’ क्षेत्र असामाजिक तत्वों का घर बन गया है और के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस सरकार उन्हें बाहर निकालने में विफल रही है।

उन्होंने यहां पार्टी की एक बैठक में कहा कि सही मौका दिया जाए तो राज्य की पुलिस इन तत्वों को 15 मिनट में बाहर निकाल देगी।

भाजपा नेता ने कहा, “ओल्ड सिटी क्षेत्र असामाजिक तत्वों का घर बन गया है। अगर आपके (तेलंगाना सरकार) भीतर दम है तो ओल्ड सिटी को 15 मिनट के लिए पुलिस के हाथ में दे कर देखिये और उन्हें कड़ी कार्रवाई करने की स्वतंत्रता दीजिये। पुलिस असामाजिक तत्वों को बाहर निकाल देगी।”

कुमार ने टीआरएस और एआईएमआईएम पर ओल्ड सिटी क्षेत्र को विकास से दूर रखने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “यदि भाजपा (प्रत्याशी) को शहर का महापौर बनने का मौका मिलता तो क्या यहां रोहिंग्या होते? तब क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए अवैध निवासी ओल्ड सीटी क्षेत्र में रहते?”

कुमार ने कहा कि भाजपा ने कभी राज्य पुलिस की छवि बिगाड़ने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ आईपीएस अधिकारियों को नीचा दिखाने का प्रयास किया और कुछ का इस्तेमाल उन पार्षदों को दल बदलने के वास्ते प्रभावित करने के लिए किया गया जो ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में जीत कर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government gives 15 minutes to police to remove anti-social elements from Old City: BJP Telangana president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे