लाइव न्यूज़ :

सरकार द्वारा एमएसपी बढ़ाने के फैसला 'ऐतिहासिक', मोदी सरकार ने किसानों की मांग को किया पूरा: अमित शाह

By भाषा | Updated: July 4, 2018 18:38 IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की 70 साल पुरानी मांग को पूरा किया है ।

Open in App

विंध्याचल, 4 जुलाई: खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी बढाने के केन्द्र सरकार के फैसले को 'ऐतिहासिक' बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की 70 साल पुरानी मांग को पूरा किया है । शाह ने कहा कि इस फैसले से देश के गांवों को ताकत मिलेगी और लोग किसानी करते हुए सुख से रह सकेंगे। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कैबिनेट के सा​थियों को साधुवाद देना चाहता हूं । किसान हित में बड़ा फैसला किया गया है । इससे किसानों की बहुत सी समस्याओं का अंत होगा।' शाह ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से सरकार ने किसानों की 70 साल पुरानी मांग को पूरा किया है । कुछ फसलों में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक फायदे की संभावना है ।

ये भी पढ़ें: एमएसपी पर मोदी सरकार की घोषणा 'जुमलावाणी' और 'राजनीतिक लॉलीपॉप' है: कांग्रेस

उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार बनी, तब से एक के बाद एक किसान हित के फैसले लिये गये । नीम कोटेड यूरिया लाकर यूरिया की कालाबाजारी रोकी गई। अब देश में कहीं पर भी यूरिया की किल्लत नहीं है । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाये । प्रधानमंत्री सिंचाई योजना आयी। शाह ने किसानों के लिए मोदी सरकार द्वारा लिये गये फैसले गिनाये ।

ये भी पढ़ें: लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने की डीन और टीचरों की पिटाई, सीएम योगी को काला झण्डा दिखाने की वजह से लगा था प्रतिबंध

बीजेपी अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन में खरीफ फसलों का एमएसपी बढाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की ही जानकारी दी । अन्य किसी मसले पर वह कुछ नहीं बोले । शाह ने संवाददाताओं की ओर से पूछे गये सवालों का जवाब भी नहीं दिया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद थे ।बीजेपी अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी धाम में पूजा अर्चना भी की ।शाह 'मिशन—2019' को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती देने और चुनावी रणनीति तैयार करने के मकसद से यहां पहुंचे । वह वाराणसी भी जाएंगे ।

उन्होंने काशी क्षेत्र, अवध और गोरक्ष क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की । बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया था । बैठक में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और विस्तारकों को ही मंत्रणा के लिए शामिल किया गया ।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण