लाइव न्यूज़ :

Gorakhpur Lok Sabha Seat: जन्मदिन कल, आज 5 मिनट तक फूट-फूट कर रोई काजल निषाद, बोलीं 'मान सम्मान बचा लीजिए'

By धीरज मिश्रा | Updated: May 31, 2024 16:01 IST

Gorakhpur Lok Sabha Seat: एक जून को काजल निषाद का जन्मदिन है और जन्मदिन से पहले 31 मई को काजल फूट-फूट कर रोने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर लोकसभा सीट पर एक जून को होगा मतदान बीजेपी से रवि किशन और सपा की काजल निषाद के बीच मुकाबलाकाजल ने वीडियो शेयर किया, जनता से भावुक अपील

Gorakhpur Lok Sabha Seat: एक जून को काजल निषाद का जन्मदिन है और जन्मदिन से पहले 31 मई को काजल फूट-फूट कर रोने लगी। काजल 5 मिनट तक रोती रहीं। उन्होंने अपने एक्स एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में काजल ने हाथ जोड़े, और भावुक हो गई। वह रोने लगी और गोरखपुर की जनता से खास अपील की।

उन्होंने कहा कि कल जन्मदिन है मेरा, मान सम्मान बचा लीजिए। बताते चले कि काजल निषादगोरखपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार हैं और वीडियो के माध्यम से निषाद समाज के लोगों से भारी समर्थन देने की अपील कर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए एक जून को मतदान होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट गोरखपुर भी शामिल है।

इस सीट से भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज कलाकार और साल 2019 में बीजेपी की टिकट पर जीत कर आए सांसद रवि किशन को बीजेपी ने दूसरी बार टिकट दिया है। रवि किशन को भरोसा है कि मोदी-योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने काफी प्रगति की है। इसलिए दूसरी बार वह इस सीट से जरूर जीतेंगे। रवि किशन के लिए उनकी पत्नी और बेटी ने भी प्रचार किया। रवि का मुकाबला इस बार इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार काजल निषाद से हैं। काजल को गोरखपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है।

कौन है काजल निषाद

काजल निषाद ने राजनीति में आने से पहले भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, उन्होंने टीवी सीरियल 'लापतागंज' में भी काम किया है। उनकी शादी संजय निषाद से हुई है जो भोजपुरी फिल्मों के निर्माता हैं। सपा में आने से पहले काजल निषाद ने साल 2012 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। 

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशरवि किशनकाजल निषादयोगी आदित्यनाथलोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम