लाइव न्यूज़ :

गोरखपुरः बीजेपी की हार ने लगाया सीएम योगी की साख पर बट्टा, ये पांच फैक्टर जिम्मेदार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 14, 2018 17:49 IST

गोरखपुर लोकसभा सीट गोरखनाथ मठ की पारंपरिक सीट मानी जाती रही है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को मिली जीत। जानें कौन से फैक्टर्स रहे जिम्मेदार?

Open in App

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार पटेल ने बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला को हराया। ये गोरखनाथ मठ की पारंपरिक सीट मानी जाती हैं। यहां पिछले 29 सालों से मठ के महंत की सांसद चुने जाते रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां से लगातार पांच बार सांसद रहे हैं। लेकिन उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत ने योगी आदित्यनाथ की साख पर बट्टा लगाया है। इस चुनाव में ऐसा क्या हुआ जो बीजेपी को हार का मुंह देखने पड़ा?

यह भी पढ़ेंः- गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव Results Live: योगी पर भारी माया-अखिलेश की जोड़ी, दोनों सीटों पर सपा आगे

योगी आदित्यनाथ चाहते थे मठ का प्रत्याशी

साल 1989 से गोरखनाथ मठ का महंत ही गोरखपुर सीट से सासंद चुना जाता रहा है। इसबार भी योगी आदित्यनाथ मठ के महंत को प्रत्याशी बनाना चाहते थे। लेकिन पार्टी आलाकमान के दबाव में उन्होंने उपेंद्र नाथ शुक्ल की उम्मीदवारी स्वीकार कर ली। योगी आदित्यनाथ खुद तो इसके पीछे का तर्क समझ गए लेकिन मठ के वोटरों को नहीं समझा सके। बीजेपी की हार पीछे ये एक बड़ा फैक्टर साबित हुआ।

कांग्रेस की सुरहिता करीम से मुस्लिमों की दूरी

कांग्रेस ने डॉ सुरहिता करीम को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया था। उसे उम्मीद थी कि इससे मुस्लिम वोटर खिंचा चला आएगा। लेकिन मुसलमानों ने सतर्कता के साथ वोटिंग की। उसे पता था कि बीजेपी प्रत्याशी को कोई टक्कर दे सकता है तो वो सपा के प्रवीण कुमार निषाद हैं। मुस्लिमों ने डॉ करीम को नकार दिया और सपा प्रत्याशी के समर्थन में चले गए। ये निर्णायक साबित हुआ और बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। 

यह भी पढ़ेंः- गोरखपुरः सपा ने लगाए मतगणना में धांधली के आरोप, चुनाव आयोग ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

शहरी इलाकों में कम मतदान

गोरखपुर में इस बार मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव की अपेक्षा कम रहा। शहरी वोटर घरों से कम निकले जबकि ग्रामीण इलाकों में दलित और मुस्लिमों ने जमकर वोट किया। भाजपा के लिए यह नकारात्मक साबित हुआ। क्योंकि शहरों में बीजेपी का बड़ा वोटबैंक है। ग्रामीण अंचलों में सपा और बसपा का वोटर ज्यादा था। बीजेपी की हार के पीछे ये एक बड़ा फैक्टर था।

बसपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता

बसपा सुप्रीमो मायवाती ने चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की थी। साथ ही जोनल को-ऑर्डिनेटरों से घर-घर जाकर प्रचार करने की रिपोर्ट मांगी गई। बसपा का यह दांव सपा प्रत्याशी के लिए संजीवनी साबित हुआ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी माना कि बसपा का सारा वोट सपा प्रत्याशी को ट्रांसफर हो गया।

सुजेश खरे और सपा रणनीतिक टीम की सूझ-बूझ

समाजवादी पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार सुजेश खरे की सूझबूझ की कारगर रही। वो 2014 लोकसभा चुनावों में प्रशांत किशोर की टीम में रहे थे। बाद में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ गए थे। इस चुनाव में इनके कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी थी और वो इस पर खरे साबित हुए हैं। उन्होंने ऐसे नारे दिए जो सीधा मतदाताओं के सरोकारों से जुड़े हुए थे और जेहन में उतर गए।

टॅग्स :उपचुनाव 2018गोरखपुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील