लाइव न्यूज़ :

गोरखपुरः सपा ने लगाए मतगणना में धांधली के आरोप, चुनाव आयोग ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 14, 2018 12:55 IST

गोरखपुर में करीब 2 घंटे तक मतगणना के आंकड़े जारी नहीं किए गए। सपा ने राज्य निर्वाचन अधिकारी से दर्ज की थी शिकायत।

Open in App

गोरखपुर, 14 मार्च: उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। फूलपुर सीट से सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल और गोरखपुर सीट से सपा के प्रवीण निषाद बढ़त बनाए हुए हैं। सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर के मतगणना स्थल पर अफरा-तफरी की स्थित पैदा हो गई। एक ओर जहां फूलपुर लोकसभा में 8 राउंड की मतगणना के आंकड़े जारी कर दिए गए थे वहीं गोरखपुर में सिर्फ एक राउंड के आंकड़े जारी हुए थे। समाजवादी पार्टी नेता नरेश उत्तम पटेल ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाए हैं। चुनाव आयोग ने चिट्ठी का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने गोरखपुर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

पढ़ें मतगणना की पल-पल की अपडेट- बीजेपी को बड़ा झटका, दोनों ही सीटों पर सपा आगे

उन्होंने राज्य निर्वाचन अधिकारी को चिट्ठी लिखकर प्रशासन से पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'आज गोरखपुर में उपचुनाव की मतगणना हो रही है। जिला प्रशासन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के दबाव में भाजपा प्रत्याशी को जितानें में जुट गई है। मतगणना में भारी धांधली की जा रही है जिसपर तत्काल नियंत्रण कराकर सही मतगणना कराई जाए। अथवा इस प्रकार जोर जबरदस्ती से भाजपा सरकार अपने प्रत्याशी को जिता देगी। इस प्रकार निर्वाचन आयोग से जनता का विश्वास उठ जाएगा।' समाजवादी पार्टी के आरोपों पर जिलाधिकारी का कहना है कि मतगणना सुस्त हो रही थी। इसी वजह से आंकड़े जारी करने में देरी हुई।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के नागेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं। बीते 11 मार्च को हुए उपचुनाव में गोरखपुर सीट पर कुल 43 फीसदी और फूलपुर लोकसभा सीट पर 38 फीसदी मतदान हुए थे। इन दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सीट व प्रतिष्ठा बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। जबकि 25 साल बाद साथ आई समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बीजेपी को रोकने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। (यह भी पढ़ेंः- यूपी उप-चुनाव 2018: योगी आदित्यनाथ ने किया जीत का दावा, अखिलेश यादव बोले इतिहास बदलने का मौका)

टॅग्स :उपचुनाव 2018गोरखपुरयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"