लाइव न्यूज़ :

गूगल मैप्स ने भारत के 2,300 शहरों के 57,000 से अधिक शैचालयों को सूचीबद्ध किया

By भाषा | Updated: October 2, 2019 18:45 IST

कंपनी के अनुसार, उपयोगकर्ता गूगल सर्च, गूगल असिस्टेंट या गूगल मैप्स पर ‘पब्लिक टॉयलेट नियर मी’ टाइप कर इसकी जानकारी पा सकेंगे। 

Open in App

गूगल मैप्स ने देश के 2,300 से अधिक शहरों में 57,000 से अधिक सार्वजनिक शौचालयों को सूचीबद्ध किया है। कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से यह पहल 2016 में नयी दिल्ली, भोपाल और इंदौर में शुरू की गई थी।

गूगल मैप्स के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक अनल घोष ने एक बयान में कहा, ‘‘गूगल मैप्स से हमारा उद्देश्य हमेशा लोगों की मदद करना रहा है।’’

घोष ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना, वहां तक लोगों की आसान पहुंच बनाना, सामाजिक कल्याण का एक महत्वपूर्ण काम है। यह स्वच्छ आदतों और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के आधार का काम करता है।’’

कंपनी के अनुसार, उपयोगकर्ता गूगल सर्च, गूगल असिस्टेंट या गूगल मैप्स पर ‘पब्लिक टॉयलेट नियर मी’ टाइप कर इसकी जानकारी पा सकेंगे। 

टॅग्स :गूगल मैप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेफिर से गूगल मैप ने दिया धोखा?, चालक ने रास्ता चुना और बनास नदी में बही वैन, 3 लोगों की मौत, बच्चा लापता, छत पर चढ़ 5 ने बचाई जान

टेकमेनियाGoogle Maps Vs Ola Maps: गूगल मैप्स ने भारत में कई नई सुविधाएं पेश कीं, जानें कैसे उठाएं फायदा, क्या है न्यू फीचर्स, कीमत में 70 प्रतिशत की कटौती

ज़रा हटकेकर्नाटक: यात्रियों को Google मैप की गलती के बारे में चेतावनी देने के लिए लगाया गया साइनबोर्ड

टेकमेनियागूगल मैप्स ने ईंधन लागत बचाने के लिए नए फीचर को किया लॉन्च, जानिए कैसे यूज करें

भारतBharat vs India Row: 'भारत बनाम इंडिया' बहस के बीच गूगल मैप पर इंडिया के साथ-साथ अब 'भारत' भी तिरंगे के साथ दिखेगा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील