Google Doodle on Coronavirus: भारत में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है और ये पहले ये ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है। देश में रविवार को एक दिन में कोरोना के एक लाख से अधिक नए केस सामने आए थे। ऐसे में सभी को ऐहतियाहत बरतने की सलाह दी जा रही है। विभिन्न राज्यों तमाम गाइडलाइंस भी जारी हो रही है।
इस बीच गूगल ने भी मंगलवार को एक खास डूडल बनाकर लोगों को एक बार फिर कोविड-19 (ways to save from Covid-19) से बचने के तरीकों के बारे में बताया है। साथ ही गूगल ने मास्क की अहमियत भी बताई है।
Google Doodle: कोरोना से बचने के रास्ते बता रहा है गूगल
गूगग डूडल अक्सर किसी महान अपने क्षेत्र के दिग्गज शख्सियत को याद कर डूडल बनाने का काम करता रहा है। गूगल की खास पहल लोगों को पसंद भी आती है। हालांकि गूगल ने इस बार डूडल के जरिए कोरोना से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है।
पिछले साल भी गूगल ने कोरोना से जुड़े एक से बढ़कर एक डूडल बनाए थे और लोगों को इस महामारी को लेकर जागरूक बनाने का काम किया था। इस बार गूगल डूडल पर क्लिक करते हीं आपके स्क्रिन पर covid-19 prevention नाम से पेज खुलता है।
यहां आपको मास्क पहनने सहित हाथ धोने और भीड़ में लोगों से दूरी बनाकर रखने की बात याद दिलाई गई है। साथ ही ये बताया गया कि हमेशा अपनी आंखों, मुंह, नाक आदि को हाथ से नहीं छूएं। अपने नाक और मुंह को हमेशा ढककर रखें।
साथ ही जब खांसी या छींक आए तो किसी टिशू से मुंह को ढक लें। गूगल डूडल के अनुसार अगर बीमार हैं तो घर में ही रहे। अगर बुखार है, खांसी है या सांस लेने में दिक्कत आ रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिले। इन तमाम उपायों से आप तो कोरोना से बचेंगे ही, साथ ही अन्य लोगों को भी इस महामारी से सुरक्षित करने में कामयाब रहेंगे।
गूगल के इस खास डूडल पर लिंक करने के बाद आपको विश्व स्वास्थ्य संगठन के भी लिंक नजर आएंगे, जहां से आप कोरोना के बारे में और विस्तृत जानाकरी हासिल कर सकते हैं।