लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: गूगल ने बनाया खास डूडल, कोरोना वायरस से लड़ने में मदद कर रहे लोगों का किया धन्यवाद

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2020 08:44 IST

Google Doodle: इस बार गूगल ने अपना खास डूडल उन डॉक्टरों, नर्स और मेडिकल स्टाफ को समर्पित किया है जो कोरोना वायरस से दुनिया को बचाने में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए गूगल ने बनाया खास डूडलगूगल ने अपने इस डूडल के जरिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद कहा है

दुनिया भर में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग के बीच गूगल ने 13 अप्रैल यानी आज का डूडल बेहद खास है। गूगल कई मौकों पर लोगों को अपने डूडल के जरिए संदेश देता रहा है। इस बार गूगल का डूडल उन डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए है जो इस महामारी के बीच अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों की सेवा में जुटे हैं। गूगल ने अपने इस डूडल के जरिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को उनके इस काम के लिए धन्यवाद कहा है। 

Google Doodle: डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए गूगल डूडल

आज आप जैसे ही गूगल खोलेंगे तो उसके ऊपर एक दिल बना हुआ है। गूगल के लोगो के ऊपर जब आप जाते हैं तो यहां एक धन्यवाद संदेश डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए लिखा है। यहां क्लिक करते ही आप कोरोना से जुड़ी वेबसाइट्स पर पहुंच जाते हैं जो आपको इस महामारी के बारे में अपडेट देती हैं। 

बता दें कि इससे पहले भी 2 अप्रैल को भी गूगल ने एक डूडल बनाया था डूडल बनाया था जिसमें लोगों को कोरोना लॉकडाउन के बीच घर पर रहने का संदेश दिया गया था। गूगल ने जो डूडल बनाया था, उसका हर अक्षर में घर के अंदर रहने के दौरान किसी तरह के सकारात्मक काम करने का संदेश दिया गया था।

देश में कोरोना पीड़ितों की तादाद आठ हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह तक कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 7987 हो गई है। वहीं, 856 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। बीमारी से मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। इससे पहले रविवार शाम तक मृतकों की संख्या 273 थी। वहीं, दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख से ऊपर पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसगूगल डूडलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह