लाइव न्यूज़ :

दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस सहित नफीसा अली TMC में शामिल, गोवा विधानसभा चुनाव पर पार्टी की नजर

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2021 14:08 IST

टेनिस स्टार लिएंडर पेस शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। गोवा में एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में उन्होंने टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा विधानसभा चुनाव पर टीएमसी की नजर, तीन दिनों के गोवा दौरे पर हैं ममता बनर्जी।गोवा में एक पार्टी के एक कार्यक्रम में लिएंडर पेस टीएमसी में शामिल हुए।इस दौरान ममता बनर्जी भी मौजूद थीं, एक्ट्रेस नफीसा अली ने भी टीएमसी का दामन थामा।

पणजी: दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने राजनीति के कोर्ट में कदम रख दिया है। वे शुक्रवार को गोवा में ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए। ममता बनर्जी ने लिएंडर पेस का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वे उनके लिए छोटे भाई की तरह हैं। इससे पहले एक्ट्रेस नफीसा अली भी टीमसी में शामिल हो गईं। 

ममता बनर्जी ने कहा, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लिएंडर पेस टीएमसी में शामिल हुए हैं। मैं बहुत खुश हूं। वह मेरा छोटा भाई है। मैं उन्हें तब से जानती हूं जब मैं युवा मंत्री थी और वह बहुत युवा थे।' ममता बनर्जी गुरुवार से तीन दिनों के गोवा दौरे पर हैं।

गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले सप्ताह बनर्जी ने गोवा यात्रा का ऐलान करते हुए विपक्षी दलों से उनका साथ देने और सत्तारूढ़ भाजपा को हराने की अपील की थी।

गोवा से भाजपा पर ममता का हमला

ममता बनर्जी ने गोवा में टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा उन्हें 'हिंदू विरोधी' कहती है जबकि उनके (भाजपा) पास उन्हें 'चरित्र प्रमाण पत्र' देने का कोई अधिकार नहीं है। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी के नाम के अक्षरों TMC का मतलब टेंपल, मॉक्स (मस्जिद) और चर्च से है।

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी टीएमसी लोगों को धार्मिक आधार पर नहीं बांटती, भले ही वे हिंदू, मुस्लिम या ईसाई हों।

गौरतलब है कि टीएमसी ने आगामी विधानसभा चुनावों में गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है और कई स्थानीय नेताओं को अपने पार्टी में शामिल करने का सिलसिला शुरू भी कर दिया। ममता बनर्जी के दौरे को 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक मूड का आकलन करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

टॅग्स :ममता बनर्जीलीएंडर पेसटीएमसीगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?