लाइव न्यूज़ :

गोवा : विपक्षी दल ‘ भारत बंद’ का समर्थन करेंगे

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:24 IST

Open in App

पणजी, सात दिसंबर केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ का गोवा के विपक्षी दलों ने समर्थन किया है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हालांकि सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि तटीय राज्य में बंद का कोई प्रभाव नहीं होगा।

गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद तानावडे ने कहा कि नये कृषि कानूनों के बारे में केंद्र सरकार की मंशा पर लोगों को विश्वास है और ‘‘बंद का कोई असर नहीं होगा।’’

बहरहाल, राकांपा की गोवा इकाई के प्रमुख जोस फिलिप डीसूजा ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसानों के हित का पूरा समर्थन करते हैं। हम उनके साथ खड़े हैं।’’

राज्य कांग्रेस के प्रमुख गिरीश चोडानकर ने कहा कि उनकी पार्टी ने भी बंद को पूरा समर्थन दिया है और विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शनों में शामिल होगी।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) की गोवा इकाई के महासचिव सुहास नाइक ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘‘किसान विरोधी’’ नीतियों के खिलाफ वे मंगलवार को आजाद मैदान में प्रदर्शन करेंगे।

आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी ने भी बंद का समर्थन किया है।

बहरहाल, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के नेता दीपक धावलिकर ने कहा कि उन्होंने बंद का समर्थन करने या नहीं करने का अभी फैसला नहीं किया है क्योंकि उनकी पार्टी के नेता गोवा में 12 दिसंबर को होने वाले जिला पंचायत चुनावों के लिए प्रचार करने में व्यस्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल