लाइव न्यूज़ :

गोवा: नवनिर्वाचित 39 विधायकों ने शपथ ग्रहण की, भाजपा ने अभी नहीं पेश किया सरकार बनाने का दावा

By विशाल कुमार | Updated: March 15, 2022 14:41 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 सदस्यीय विधानसभा में सर्वाधिक 20 सीट पर जीत हासिल की थी, हालांकि बहुमत का आंकड़ा वह नहीं छू पाई, जो 21 है। भाजपा ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा विधानसभा के नवनिर्वाचित 39 सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की।विधायकों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से कोंकणी, मराठी या अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।भाजपा ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है।

पणजी:गोवा विधानसभा के नवनिर्वाचित 39 सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की। नए सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने मंगलवार को विधानसभा सत्र बुलाया था।

श्रीधरन ने नवनिर्वाचित विधायक गणेश गांवकर को विधानसभा सत्र से पहले सोमवार को प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई थी। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 14 फरवरी को हुआ था और परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे।

गांवकर ने सदन के 39 निर्वाचित सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाई। विधायकों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से कोंकणी, मराठी या अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 सदस्यीय विधानसभा में सर्वाधिक 20 सीट पर जीत हासिल की थी, हालांकि बहुमत का आंकड़ा वह नहीं छू पाई, जो 21 है। भाजपा ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है।

कार्यकारी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि सेंट्रल ऑब्जर्वर आएंगे। उनके आने के बाद चर्चा होगी, विधायक दल का नेता चुना जाएगा और फिर सरकार का गठन होगा...मैं आज दिल्ली जा रहा हूं।

वहीं, विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत ने दावा किया कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि बिना सरकार बने विधायकों को शपथ दिलाई गई है। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने दो विधायक दोपहिया वाहन से विधानसभा भवन पहुंचे थे।

टॅग्स :गोवाMLAकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार