लाइव न्यूज़ :

कौन हैं प्रमोद सावंत जिन्हें पर्रिकर के बाद बीजेपी ने दी गोवा की जिम्मेदारी, जानिए उनका राजनीतिक सफर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 19, 2019 08:34 IST

प्रमोद सावंत 2012 में पहली बार साखली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुने गए. उस समय कोल्हापुर के उनके 1997 के बैच ने उनका सत्कार किया था.

Open in App

प्रवीण देसाई 

गोवा के नए मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। उसी समय उन्होंने जनरल सेक्रेटरी (जी.एस.) पद का चुनाव जीत कर अपने नेतृत्व गुणों का परिचय दे दिया था. बारहवीं तक गोवा में पढ़ाई करने के बाद सावंत ने आगे की शिक्षा के लिए 1991 में कोल्हापुर के रंकालवेश दुधाली क्षेत्र में स्थित गंगा आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन लिया था. उस समय वे रंकाला क्षेत्र में किराये से रहते थे.

उनके नेतृत्व गुणों को पहचान कर मित्र परिवार ने उन्हें सन 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद के चुनाव में खड़ा किया. उसमें भारी वोटों से विजयी हुए. इसी के साथ सही अर्थों में उनका राजनीतिक करियर शुरू हुआ. सन 1997 में उनकी स्नातक की शिक्षा पूरी हो गई. उसके बाद उन्होंने शिवाजी विश्वविद्यालय से 'बीएएमएस' की उपाधि अर्जित की. उस दौरान उनका कई लोगों से संपर्क बना. वे अंबाबाई के अनन्य भक्त हैं. वे हर वर्ष नवरात्रि में अंबाबाई के दर्शन के लिए आते हैं.

वे 2012 में पहली बार साखली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुने गए. उस समय कोल्हापुर के उनके 1997 के बैच ने उनका सत्कार किया था. उसके बाद वे दूसरी बार विजयी हुए और विधानसभा स्पीकर बने. 

टॅग्स :प्रमोद सावंतमनोहर पर्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर