लाइव न्यूज़ :

Goa Election 2022: टीएमसी में शामिल होने के एक महीने अंदर ही पूर्व कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस ने वापस आने का प्रस्ताव दिया

By विशाल कुमार | Updated: January 17, 2022 08:21 IST

कांग्रेस की पहली मतदाता सूची में नाम आने के बाद बीते 21 दिसंबर को लौरेंको ने टीएमसी का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने लौरेंको के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि विश्वासघात करने वाले लोगों को परिणाम भुगतने होंगे और लौरेंको के विधानसभा क्षेत्र के मतदाता उन्हें "ठीक सबक" सिखाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलौरेंको कर्टोरिम से विधायक थे और कांग्रेस की गोवा इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष थे। उन्होंने दिसंबर में पार्टी और राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाला है।

पणजी:कांग्रेस छोड़ने और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के एक महीने के अंदर ही गोवा के पूर्व विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने रविवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ दी। गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाला है। 

लौरेंको कर्टोरिम से विधायक थे और कांग्रेस की गोवा इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष थे, जब उन्होंने दिसंबर में पार्टी और राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। 

लौरेंको ने बनर्जी को टीएमसी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में सूचित करने के लिए एक पत्र भेजा है लेकिन उसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। एक आधिकारिक घोषणा में टीएमसी सांसद और पार्टी की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है।

इस बीच, भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए माइकल लोबो ने लौरेंको को कांग्रेस में लौटने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने ट्वीट किया कि गोवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए और गोवा में 2022 में कांग्रेस सरकार बनाने के हमारे उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए मैं एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको से हमारे साथ वापस आने का अनुरोध करता हूं।

ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वे कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि मैं अगले एक या दो दिन में अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करूंगा।

कांग्रेस की पहली मतदाता सूची में नाम आने के बाद बीते 21 दिसंबर को लौरेंको ने टीएमसी का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने लौरेंको के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि विश्वासघात करने वाले लोगों को परिणाम भुगतने होंगे और लौरेंको के विधानसभा क्षेत्र के मतदाता उन्हें "ठीक सबक" सिखाएंगे।

कर्टोरिम विधानसभा क्षेत्र के बनते-बिगड़ते समीकरण:

लौरेंको के हर कदम के साथ ही कर्टोरिम विधानसभा क्षेत्र के समीकरण भी बन-बिगड़ रहे हैं। लौरेंको के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरेनो रेबेलो को अपना उम्मीदवार बनाना चाहती थी लेकिन 10 दिसंबर को ही वे भाजपा में शामिल हो गए थे और भाजपा ने उन्हें कर्टोरिम से ही अपना उम्मीदवार बना दिया था।

लेकिन लौरेंको के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस में बेहतर संभावनाएं देखते हुए रेबेलो 20 दिन के अंदर ही भाजपा से इस्तीफा देकर वापस कांग्रेस में आ गए थे। यही कारण है कि कांग्रेस अभी तक कर्टोरिम से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर पाई है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022टीएमसीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम