लाइव न्यूज़ :

Goa Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने गोवा में 'आप' उम्मीदवारों से साइन कराया एफिडेविट, बोले- भरोसा टूटा तो लोग करा सकेंगे FIR

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2022 15:56 IST

गोवा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने एक एफिडेविट साइन किया। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों को चुनाव में जीत के बाद भी पार्टी के प्रति भरोसेमंद बने रहने की शपथ दिलाई गई।

Open in App

पणजी: गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से बुधवार को एक एफिडेविट साइन कराई गई। साथ ही उम्मीदवारों से पार्टी के प्रति भरोसेमंद बने रहने की शपथ भी दिलाई गई। उम्मीदवारों से शपथ दिलाई गई कि अगर वे आगामी चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो ईमानदारी से काम करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

इस मौके पर 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के सभी उम्मीदवार ईमानदार लोग हैं, फिर भी उन्होंने गोवा राज्य के मतदाताओं को आश्वस्त करने के लिए इस हलफनामे पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया है जहां पार्टी चुनाव के बाद बड़ी ताकत के रूप में उभरने का दावा कर रही है।

'उम्मीदवार धोखा दें तो लोग करा सकेंगे एफआईआर'

केजरीवाल ने कहा कि इन हलफनामों की प्रतियां गोवा के मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि बाद में जीतने पर अगर वे बईमानी करते हैं या पार्टी बदलते हैं तो वे उन उम्मीदवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकेंगे।

केजरीवाल ने कहा, 'हमारे उम्मीदवार अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर घर में हस्ताक्षर किए हुए हलफनामे की फोटोकॉपी भेजेंगे। ऐसा करके हम मतदाताओं को हलफनामे की शर्तों का उल्लंघन करने पर अपने उम्मीदवारों के खिलाफ विश्वासघात का मामला दर्ज करने का अधिकार दे रहे हैं।'

गोवा में 14 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में केजरीवाल चार दिनों की यात्रा पर गोवा में हैं। केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि गोवा विधानसभा चुनाव के बाद सत्तारूढ़ भाजपा की 'रणनीति' कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में लाकर सरकार बनाने की होगी।

हवाई अड्डे पर पत्रकारों से केजरीवाल ने कहा, 'यह विधानसभा चुनाव गोवा के लिए महत्वपूर्ण है। गोवावासियों को यह तय करना है कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है। एक विकल्प आम आदमी पार्टी का समर्थन करना है, जिसने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का वादा किया है। दूसरा विकल्प प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करना है।'

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है