लाइव न्यूज़ :

गोवा कैबिनेट विस्तार: सीएम प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्री शामिल, फलदेसाई बने पहलीबार मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2022 14:15 IST

नए मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वालों में बीजेपी के सुभाष फलदेसाई और नीलकंठ हलारंकर के अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के सुदीन धवलीकर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्रिकर सरकार में मंत्री रह चुके हैं धवलीकर हलारंकर कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार में रहे हैं मंत्रीजबकि फलदेसाई पहली बार बने हैं मंत्री

पणजी:गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन और विधायकों को मंत्रियों के रूप में शामिल किया है। नए मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वालों में बीजेपी के सुभाष फलदेसाई और नीलकंठ हलारंकर के अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के सुदीन धवलीकर शामिल हैं। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने तीनों को मंत्रि पद की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया। इस दौरान कैबिनेट के अन्य सदस्यों के साथ सीएम डॉ प्रमोद सावंत मौजूद रहे। 

सावंत कैबिनेट में अब कुल 12 सदस्य शामिल

गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद 28 मार्च को सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आठ अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय तीन मंत्री पद खाली थे। मंत्रिमंडल में इन तीन चेहरों को शामिल करने के बाद अब उनके मंत्रिमंडल में 12 सदस्य हो गए हैं, जिनमें स्वयं सावंत भी शामिल हैं।

पार्रिकर सरकार में मंत्री रह चुके हैं धवलीकर 

एमजीपी के सुदीन धवलीकर मनोहर सरकार में भी मंत्रि रह चुके हैं। वे साल 2017 से 2019 के बीच मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली और सावंत के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री थे, हालांकि उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट से हटा दिया गया था।

हलारंकर कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार में रहे हैं मंत्री

हलारंकर पूर्ववर्ती कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री थे और उन्होंने 2019 में नौ अन्य विधायकों के साथ अपनी राजनीतिक संबद्धता भाजपा में स्थानांतरित कर दी थी। जबकि फलदेसाई पहली बार मंत्री बने हैं।

सावंत सरकार को है एमजीपी और निर्दलीय विधायकों का समर्थन 

गोवा में 14 फरवरी को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में, बीजेपी ने 20 सीटों पर जीत हासिल की, जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है। एमजीपी के तीन निर्दलीय विधायकों और दो विधायकों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया था।

टॅग्स :प्रमोद सावंतगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’