लाइव न्यूज़ :

अमित पालेकर, श्रीकृष्ण परब, रोहन नाइक, चेतन कामत और सरफराज ने दिया इस्तीफा, अरविंद केजरीवाल को गोवा में झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 18:40 IST

जिला परिषद चुनावों में आम आदमी पार्टी की शर्मनाक हार के बाद पालेकर को पिछले महीने के अंत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि 20 दिसंबर के चुनावों में आप ने जिन 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था।केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई। कार्यवाहक अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

पणजीः गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीकृष्ण परब और तीन अन्य पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पालेकर, परब और गोवाआम आदमी पार्टी (आप) के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहन नाइक ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में अपने इस्तीफे की घोषणा की। आप के शीर्ष नेताओं के इस्तीफे का यह फैसला अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के तटीय राज्य में जिला पंचायत चुनावों में खराब प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद आया है। जिला परिषद चुनावों में आम आदमी पार्टी की शर्मनाक हार के बाद पालेकर को पिछले महीने के अंत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

गौरतलब है कि 20 दिसंबर के चुनावों में आप ने जिन 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से उसे केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई। उस समय गोवा में आम आदमी पार्टी के महासचिव (संगठन) रहे परब को राज्य इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। आप की गोवा इकाई के दो उपाध्यक्ष चेतन कामत और सरफराज ने बताया कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

 हालांकि वे संवाददाता सम्मेलन में मौजूद नहीं थे। पालेकर ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों से सलाह मशविरा करने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। पालेकर ने कहा, ‘‘मेरे समर्थक चाहते थे कि मेरी राजनीति में स्पष्टता हो। ’’ पालेकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ उनका चार साल का सफर खत्म हो गया है और उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि उन्होंने पार्टी के लिए वह सब कुछ किया जो वह कर सकते थे। पालेकर 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया। पार्टी ने 40 सदस्यीय विधानसभा में दो सीटें जीती थीं। परब ने कहा कि वह पिछले महीने पालेकर को पद से हटाए जाने के तरीके के प्रति अपनी असहमति जताने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyगोवाआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO