लाइव न्यूज़ :

सर्वे में पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिया नेता, बाइडेन और जॉनसन को भी छोड़ा पीछा

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 5, 2021 14:15 IST

द मार्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, मोदी अप्रवूल रेंटिंग में सबसे आगे हैं और इस दौड़ में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य दिग्गज नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में पीएम मोदी नंबर एक पर हैउन्हें मार्निंग कंसल्ट के सर्वे में 70 फीसदी अप्रूवल रेंटिंग मिली है वहीं इस सर्वे में दूसरे स्थान पर मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर है

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है । पूरे विश्व में उनकी छवि मजबूत और ताकतवर नेता के रूप में उभरी है । दरअसल द मार्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, मोदी अप्रवूल रेंटिंग में सबसे आगे हैं और इस दौड़ में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ दिया है । 

इस सर्वे में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70% है । 2 सितंबर को अपडेट किए गए इस सर्वे में पीएम मोदी के बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर दूसरे और इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी तीसरे नंबर पर हैं । 

जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल 52 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है । वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 48 फीसदी के साथ वैश्विक नेताओं की इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है । इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन 48 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है । 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो है जिनकी रेटिंग 45% के साथ सातवें स्थान पर हैं । वहीं आठवें स्थान पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन है । उनकी रेटिंग 41% है  । उसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जायरे बोलसोनारो 39 प्रतिशत के साथ नौंवे स्थान पर है । वहीं 38 प्रतिशत के साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए दसवें स्थान पर है ।  स्पेन के प्रधानमंत्री में पेद्रो सांचेज 35 प्रतिशत के साथ 11वें स्थान पर है । फ्रांस के राष्ट्रपति मैनुअल मेट्रो 34% के साथ 12 वें और जापान के प्रधानमंत्री 25 प्रतिशत के साथ 13 वें स्थान पर है ।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतजो बाइडनबोरिस जॉनसनAngela Merkel
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो