लाइव न्यूज़ :

आनंद मोहन की रिहाई पर राजद की ओर से आई सफाई; दिया विवादित बयान, बोले- "जी. कृष्णैया खुद अपनी हत्या के जिम्मेदार"

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2023 16:44 IST

आनंद मोहन की रिहाई के बाद बिहार में गरमाई सियासत के बीच राजद नेता शिवानंद तिवारी ने जी.कृष्णैया को ही अपनी हत्या का जिम्मेदार बता दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट आनंद मोहन को हत्या का दोषी मान चुका है तब भी शिवानंद तिवारी का कहना है कि वह हत्या के दोषी नहीं हैआनंद मोहन को जेल से रिहा कर दिया गया हैआनंद मोहन के जेल से रिहा होने के बाद से सियासत काफी गरमा गई है

पटना: पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई को सही ठहराने के लिए सत्ताधारी दल राजद की ओर से तरह-तरह की बातें की जाने लगी हैं। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने हत्या के लिए खुद जी. कृष्णैया को ही जिम्मेवार बता दिया।

उन्होंने कहा कि हत्या के दिन जी. कृष्णैया मुजफ्फरपुर के रास्ते से क्यों गये वे दूसरे रास्ते से भी जा सकते थे। शिवानंद तिवारी ने यह भी कहा कि कृष्णैया को मारने वाली भीड़ तब आक्रामक हुई जब डीएम के बॉडीगार्ड ने रिवॉल्वर निकाल लिया था।

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि जब सुप्रीम कोर्ट आनंद मोहन को हत्या का दोषी मान चुका है तब भी शिवानंद तिवारी कह रहे हैं कि आनंद मोहन ने डीएम को नहीं मारा था।

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि गोपालंगज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया ने अपनी हत्या के दिन पटना से गोपालगंज वापस जाने के लिए मुजफ्फरपुर का रूट क्यों चुना? वे पटना से हाजीपुर-छपरा-सीवान होते हुए भी गोपालगंज जा सकते थे।

आखिरकार किसने उन्हें कहा था कि वे मुजफ्फरपुर के रास्ते गोपालगंज जायें? वैस भी मुजफ्फरपुर में छोटन शुक्ला की हत्या के बाद हंगामा हो रहा था। डीएम को उधर से नहीं जाना चाहिये था।

तिवारी ने कहा कि जी.कृष्णैया जब मुजफ्फरपुर के रास्ते गोपालगंज जा रहे थे तो भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। लोगों ने देखा कि गाड़ी में पीली बत्ती लगी हुई है, गार्ड बैठा हुआ है।

वहां के लोगों को गलतफहमी हुई कि गाड़ी में मुजफ्फरपुर का डीएम है। इसके बाद हमला हो गया क्योंकि भीड उत्तेजित थी। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने यह भी बताया था कि जब गाड़ी गोपालगंज डीएम की गाड़ी को भीड़ ने घेरा तो जी. कृष्णैया के गार्ड ने रिवॉल्वर निकाल लिया था।

इससे ही मामला बिगड़ गया और आक्रोशित लोगों ने उनकी हत्या कर दी। जी.कृष्णैया हत्याकांड मामले में निचली अदालत, हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि आनंद मोहन हत्या के दोषी हैं।

लेकिन शिवानंद तिवारी ने इसे मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि छोटन शुक्ला की हत्या के बाद सब लोगों ने भाषण दिया था, वहां आनंद मोहन ने भी भाषण दिया था।

लेकिन ये एक आदमी भी कहने वाला नहीं है कि आनंद मोहन ने जी. कृष्णैया की हत्या की है। लोग कह रहे थे कि भीड़ ने जी. कृष्णैया की हत्या कर दी है।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप