लाइव न्यूज़ :

स्कूल में छात्रा की मौत: प्रधानाध्यापक निलम्बित

By भाषा | Updated: March 4, 2021 12:48 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), चार मार्च बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक स्कूल में कथित तौर पर बेर की गुठली गले में फंसने से पहली कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय जैदोपुर में गुंजन (पांच) बुधवार को विद्यालय गई थी। उसने घर से लाये बेर खाये, तभी बेर का बीज (गुठली) उसके गले में फंस गया, जिससे वह अचेत हो गयी। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बालिका के परिजन उसका शव लेकर विद्यालय पहुंचे और आरोप लगाया कि गुंजन ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूल में दी गयी खिचड़ी खायी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। यह आरोप लगाकर परिजन ने स्कूल में हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर बांसडीह के उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस, प्रशासनिक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उप जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और रसोईया से पूछताछ की। बेर के साथ-साथ मध्याह्न भोजन में दी गयी खिचड़ी के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनिक जांच का आदेश दिया है और प्रधानाध्यापक शिव कुमारी यादव को निलंबित कर दिया है।

प्रधानाध्यापक का कहना है कि सभी बच्चों ने खिचड़ी खाई थी और बाकी सभी बच्चे ठीक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है